अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी-आवाज़
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी-आवाज़
US कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ ऑर्डर को अवैध करार दिया है। अब ट्रंप बड़ी अदालत में जाएंगे लेकिन बाजार को राहत मिली है। आज निफ्टी IT और मेटल शेयरों में बड़ी रैली हो सकती है। मुश्किल ये है कि ऊपरी स्तरों पर FIIs की बिकवाली न आ जाए। आज मंथली एक्सपायरी है। इस बात को भी ध्यान में रखें। FIIs भी 71 फीसदी शॉर्ट हैं, कवरिंग हुई तो बड़ी रैली होगी। लेकिन कवरिंग कब होगी? इसका जवाब बहुत आसान है। शॉर्ट्स की शुरुआत 21 मई से हुई थी। यानी 21 मई का हाई क्रॉस हुआ तो बड़ी कवरिंग होगी। शॉर्ट्स तभी डरेगा जब निफ्टी 24,950 के ऊपर निकलेगा। फिलहाल निफ्टी की रेंज 24,500-25,000 है। क्या सिर्फ इस खबर से यह रेंज टूटेगी? आज यह देखना जरूरी होगा।
बाजार: आज के संकेत
आज का दूसरा सबसे बड़ा संकेत ग्लोबल बाजारों से है। US फ्यूचर्स में बड़ी रैली है। एशिया में भी तेजी है। लेकिन हमारा गिफ्ट निफ्टी चलने को तैयार नहीं है। आज का सबसे बड़ा संकेत है F&O की मंथली एक्सपायरी। कल के FIIs डाटा में सबसे बड़ा फैक्टर था इंडेक्स ऑप्शंस। कल FIIs ने इंडेक्स ऑप्शंस में करीब 1 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली की है।
कल का FIIs ऑप्शन डेटा में सीमित गिरावट हुई थी। लेकिन यह बड़ी तेजी की तरफ इशारा कर रहा है। कल 24,750 की पुट में भारी राइटिंग हुई है। कल India VIX ने ऊपर थकने के पहले संकेत दिए हैं। इसका मतलब है कि अगर 24,650 बचा तो बड़ी रैली हो सकती है। कॉल राइटर्स का जोन 24,900-24,950 है। अगर उसके ऊपर निकले तो 25,050 भी हिट कर सकते हैं। लेकिन अगर रैली फेल हुई और 24,650 टूटा तो बड़ा नेगेटिव होगा।
अब क्या हो रणनीति?
बाजार में अभी भी नजरिया शेयर स्पेसिफिक ही रखें। निफ्टी जब तक रेंज के बाहर बंद न हो, पोजीशनल ट्रेड नहीं लें। या तो हम 24,500 के नीचे या फिर 25,050 के ऊपर बंद हों तभी दिशा साफ होगी। जून सीरीज के संकेत अब भी काफी अच्छे लग रहे हैं। जून में मॉनसून में बढ़त और RBI पॉलिसी अहम ट्रिगर होंगे। तब तक आप उन शेयरों पर फोकस कीजिए जहां मोमेंटम है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर फोकस कीजिए और बने रहिए। इस बाजार में शेयरों में बड़ा पैसा बना है। अच्छे स्टॉक्स में रैली में भी और पोजीशन जोड़िए। एक अच्छा ट्रेडर गिरावट में नहीं, रैली में पोजीशन जोड़ता है। इस सीरीज में कम से कम 40-50 शेयरों ने 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है। रोज नया ट्रेड खोजने से अच्छा है उसी ट्रेड में बड़ा दांव लेना। राकेश झुनझुनवाला और वॉरेन बफेट पोजीशन साइजिंग से बड़े बने हैं। हां,आपको रिस्क मैनेज करना भी आना चाहिए।
निफ्टी पर रणनीति
अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,850-24,900 (कल का हाई) पर है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस 24,950-25,050 (ऑप्शंस जोन, शॉर्ट सेलर्स का कम्फर्ट जोन) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,700-24,750 (कल का निचला स्तर) पर और बड़ा सपोर्ट 24,600-24,650 (ऑप्शंस जोन) पर है। आज का बेसिक नजरिया बड़ी तेजी का है, लेकिन बाजार सबसे बड़ा है। आज देखना होगा कि FIIs गैप अप के बाद क्या करते हैं। अगर पहले घंटे का हाई पार हुआ तो लॉन्ग करेंगे। लेकिन अगर कल का निचला स्तर टूटा तो थोड़ा सतर्क हो जाएं।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक के लिए 55,000-56,000 की रेंज है। अगर 56,000 के ऊपर बंद हुए तो 58,000 का रास्ता खुलेगा। लेकिन अगर 55,000 टूटा तो होगा बड़ा निगेटिव होगा। बैंक निफ्टी ऑल टाइम हाई के करीब ही है। काफी कुछ FIIs की चाल पर निर्भर करेगा। पहले घंटे का हाई पार हुआ तो कॉल्स के जरिए तेजी कर सकते हैं। कल का निचला स्तर टूटा तो सतर्क हो जाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।