Get App

FPI की ओर से खरीद का सिलसिला जारी, जुलाई के पहले 15 दिनों में शेयरों में लगाए ₹15352 करोड़

FPI's Investment in Equities: इससे पहले जून में FPI ने शेयरों में 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया था। DII 2024 में हर महीने शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार रहे हैं। जुलाई में अब तक FPI ने शेयरों के अलावा डेट या बॉन्ड बाजार में 8,484 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विदेशी निवेशकों के लिए आगामी आम बजट, आर्थिक वृद्धि के लिए सरकार की योजनाओं को समझने का सबसे प्रमुख घटनाक्रम है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 14, 2024 पर 1:21 PM
FPI की ओर से खरीद का सिलसिला जारी, जुलाई के पहले 15 दिनों में शेयरों में लगाए ₹15352 करोड़
DII साल 2024 में अब तक हर महीने शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार रहे हैं।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जुलाई के पहले 15 दिनों में भारतीय शेयर बाजारों में 15,352 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। सरकार की सुधारों को जारी रखने की प्रतिबद्धता और मजबूत घरेलू मांग की वजह से FPI का भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मॉर्निंगस्टार इनवेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर–मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव का कहना है कि विदेशी निवेशकों के लिए आगामी आम बजट, आर्थिक वृद्धि के लिए सरकार की योजनाओं को समझने का सबसे प्रमुख घटनाक्रम है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (Foreign Portfolio Investors) ने इस महीने में 12 जुलाई तक शेयरों में शुद्ध रूप से 15,352 करोड़ रुपये डाले हैं। इससे पहले जून में उन्होंने शेयरों में 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया था। वहीं आम चुनाव को लेकर असमंजस के बीच FPI ने मई में शेयरों से 25,586 करोड़ रुपये निकाले थे। मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि की चिंता के बीच अप्रैल में FPI ने 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की थी।

DII इस साल अब तक शुद्ध खरीदार

घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) 2024 में जहां हर महीने शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार रहे हैं, वहीं FPI के फ्लो में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। FPI ने जनवरी, अप्रैल और मई में कुल मिलाकर 60,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। वहीं फरवरी, मार्च और जून में उन्होंने 63,200 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें