Get App

FPI का इनवेस्टमेंट बढ़ा, इक्विटीज में इस महीने 1,530 करोड़ रुपये लगाए

फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में बिकवाली कर IT में इनवेस्टमेंट बढ़ा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2021 पर 8:49 AM
FPI का इनवेस्टमेंट बढ़ा, इक्विटीज में इस महीने 1,530 करोड़ रुपये लगाए

फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) इस महीने अभी तक 1,997 करोड़ रुपये के नेट बायर्स रहे हैं। लॉन्ग-टर्म के लिहाज से भारत इनवेस्टमेंट के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बना हुआ है। डिपॉजिटरीज के डेटा के अनुसार, FPI ने इक्विटीज में 1,530 करोड़ रुपये और डेट सेगमेंट में 467 करोड़ रुपये का 1-8 अक्टूबर के बीच इनवेस्टमेंट किया। इनका कुल नेट इनवेस्टमेंट 1,997 करोड़ रुपये का रहा।

पिछले दो महीनों में FPI नेट बायर्स रहे हैं। सितंबर में इन्होंने 26,517 करोड़ रुपये और अगस्त में 16,459 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया था।

एनालिस्ट्स ने बताया कि हाल के सप्ताहों में FPI ने बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली कर IT में इनवेस्टमेंट किया है।

IT स्टॉक्स का वैल्यूएशन अधिक होने के बावजूद अर्निंग्स बढ़ने की संभावना के कारण इस सेक्टर में इनवेस्टमेंट बढ़ा है। बैंकिंग सेक्टर को कम क्रेडिट ग्रोथ और एसेट क्वालिटी खराब होने की आशंका से जूझना पड़ रहा है।

लॉन्ग-टर्म के लिहाज से भारत एक महत्वपूर्ण और आकर्षक इनवेस्टमेंट डेस्टिनेशन बना हुआ है और इसी वजह से इक्विटीज में FPI ने इनवेस्टमेंट बढ़ाया है।

स्टॉक मार्केट के अभी तक के हाई लेवल्स के करीब कारोबार करने से विदेशी इनवेस्टर्स की ओर से प्रॉफिट बुकिंग भी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें