Freedom Stocks : बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार है रहा है। निफ्टी 24150 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा दबाव है। आज IT शेयरों में अच्छा एक्शन दिख रहा है। TCS 1.5 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। वहीं कैपिटल गुड्स, फार्मा और मेटल में दबाव दिख रहा है। वहीं, कल स्वतंत्रता दिवस है। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। इस खास मौके पर CNBC आवाज़ लेकर आया है फ्रीडम स्टॉक्स। इसमें ऐसे शेयर शामिल हैं जो पोर्टफोलियो को ना सिर्फ चमकाएंगे बल्कि फाइनेंशियल टेंशन से आजादी भी दिलाएंगे। तो आइए लेते हैं दिग्गजों जानदारों के शानदार फ्रीडम स्टॉक्स।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का फ्रीडम स्टॉक
राजेश सातपुते की JIO (CASH) में खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 300 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 360 रुपए से ज्यादा के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। यह लक्ष्य अगले स्वतंत्रता दिवस तक आसानी से हासिल हे सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट मानस जायसवाल का फ्रीडम स्टॉक
मानस जायसवाल ने अपने फ्रीडम स्टॉक के तौर पर TVS Motors का नाम सुझाया है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2574 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए अगले 12 महीनों में इसमें 2750 रुपए का लक्ष्य आसानी से हासिल हो सकता है।
NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती का फ्रीडम स्टॉक
NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती में रिलयांस इंडस्ट्रीज को अपना फ्रीडम स्टॉक चुना है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2890 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए। आशीष के मुताबिक अगले स्वतंत्रता दिवस तक स्टॉक में 2990- 3050 रुपए का लक्ष्य हासिल हो सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट प्रशांत सावंत का फ्रीडम स्टॉक
कोटक बैंक प्रशांत सावंत की पोजीशनल पिक है। स्टॉक अभी 1752 रुपए के आसपास चल रहा है। उनकी इस स्टॉक में क्लोजिंग बेसिस पर 1710 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1810-1825 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।
चोला सिक्योरिटीज के धर्मेश कांत का फ्रीडम स्टॉक
चोला सिक्योरिटीज के धर्मेश कांत ने अपने फ्रीडम स्टॉक के रूप में CANARA BANK को चुना है। इस स्टॉक में उनकी अगले 1 साल तक एसआईपी करने की सलाह है। धर्मेश कांत का मानना है कि इस स्टॉक में यहां से 25 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
ट्रेडबुल्स के सच्चितानंद उत्तेकर का फ्रीडम स्टॉक
फ्रीडम स्टॉक के रुपए में ट्रेडबुल्स के सच्चितानंद उत्तेकर को SW SOLAR का स्टॉक पसंद है। वर्तमान में ये 670 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। सच्चितानंद की सलाह है कि SW SOLAR में 630 रुपए के आसपास तक मिलने पर 540 रुपए के स्टॉप लॉस के लिए खरीदारी की जानी चाहिए। अगले 2 साल में स्टॉक में 900 /1100 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)