Trading Strategy : निफ्टी में दिख सकता है 24,300 तक का उछाल, बैंक निफ्टी जाएगा 50,000 के पार
Nifty Trading Strategy : आने वाले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी 24000-24500 के रेंज में कंसोलीडेट होता दिख सकता है। मंगलवार को निफ्टी 208 अंक गिरकर 24,139 पर बंद हुआ था। जबकि बैंक निफ्टी 746 अंक या 1.5 फीसदी गिरकर 49,832 पर बंद हुआ था। ऑलटाइम हाई से आई गिरावट के बाद निफ्टी डेली चार्ट पर बियरिश फ्लैग पैटर्न से बाहर आ गया है
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 10:28 AM
Trading Strategy : बैंक निफ्टी के 49,790 से नीचे जाने पर शॉर्ट पोजीशन शुरू की जा सकती है, जिसमें 50,250 पर स्टॉप-लॉस और 49,200 का लक्ष्य रखने की सलाह होगी
Trading plan :अच्छे संकेतों के बावजूद, 13 अगस्त को बाजार में भारी गिरावट दिखी। बाजार अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्सों में गिरावट के साथ मंदड़ियों के कब्जे में आ गया । आने वाले कारोबारी सत्रों में बेंचमार्क निफ्टी के 24,000-24,500 रेंज के भीतर कंसोलीडेट होने की संभावना है। अगर यह 24,000 से नीचे गिरता है, तो बिक्री का दबाव बढ़ सकता है। जिसके चलते निफ्टी 23,800 तक गिर सकता है, जो एक अहम सपोर्ट जोन है। निफ्टी के लिए 24,300 पर तत्काल रजिस्टेंस की उम्मीद है। इसके बाद 24,500 पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,700 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 50,300-50,500 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।
मंगलवार को निफ्टी 208 अंक गिरकर 24,139 पर बंद हुआ था। जबकि बैंक निफ्टी 746 अंक या 1.5 फीसदी गिरकर 49,832 पर बंद हुआ था। एनएसई पर 1,785 शेयरों में गिरावट आई थी जबकि 590 शेयरों में तेजी आई थी।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
सैमको सिक्योरिटीज में मार्केट पर्सपेक्टिव्स और रिसर्च के हेड अपूर्व शेठ का कहना है कि पिछले पांच दिनों में 24,470-23,950 के सीमित दायरे में घूमते रहने और 25,078 के अपने ऑलटाइम हाई से आई गिरावट के बाद निफ्टी डेली चार्ट पर बियरिश फ्लैग पैटर्न से बाहर आ गया है। इंडेक्स अपने 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) से भी नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे नीचे की ओर दबाव बढ़ रहा है। एक फॉलो-थ्रू कैंडल इस ब्रेकडाउन की पुष्टि कर सकता है। अब 24,000 का स्तर निफ्टी के लिए बड़े मनोवैज्ञानिक सपोर्ट और पुट राइटिंग के लिए एक अहम जोन के रूप में काम कर रहा है। ऐसे में अगर 24,000 का स्तर टूट जाता है तो यह खरीदारों के बीच घबराहट पैदा कर सकता है जिससे बिक्री का दबाव बढ़ सकता है। इस बीच, 24,300 का स्तर निफ्टी के लिए एक बड़े रजिस्टेंस के रूप में काम करेगा। इसके लिए 24,300, 24,500, 24,700 पर रजिस्टेंस दिख रहे हैं
बड़ा सपोर्ट: 24,000, 23,800
रणनीति : ट्रेडर्स को सलाह है कि वे 22 अगस्त की एक्सपायरी की 23,500 स्ट्राइक कॉल (1 लॉट) को 701 रुपये पर बेचकर, 24,150 स्ट्राइक कॉल (1 लॉट) को 220 रुपये पर खरीदकर, 23,500 स्ट्राइक पुट (1 लॉट) को 49 रुपये पर बेचकर और 22,850 स्ट्राइक पुट (1 लॉट) को 11 रुपये पर खरीदकर बेयरिश बटरफ्लाई रणनीति अपनाएं। इस रणनीति में अधिकतम नुकसान 3,278 रुपये होगा, जबकि संभावित लाभ 12,970 रुपये होगा। एक्सपायरी तक पोजीशन को होल्ड करें और टोटल प्रॉफिट एंड लॉस 6,500 रुपये पर पहुंचने पर मुनाफा बुक करें।
वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि बाजार के दोनों तरफ गलत ब्रेकआउट देखने को मिले हैं। इसमें कीमतें ऊपर की तरफ ब्रेकआउट करती हैं और फिर तेजी से नीचे की तरफ पलट जाती हैं। पिछले कारोबारी सत्र में, निफ्टी की शुरुआत सपाट रही थी लेकिन यह 24,360 से ऊपर टिकने में विफल रहा और अंततः दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। 23,893 के निचले स्तर से तेजी एक वेज-आकार का पैटर्न बनाती हुई लगती है। ये पैटर्न पूरा हो गया लगता है। इससे निफ्टी में कमजोरी का संकेत मिल रहा। संक्षेप में कहें तो निफ्टी का रुझान वर्तमान में निगेटिव है।
बड़ा रजिस्टेंस : 24,360
बड़ा सपोर्ट: 23,750
रणनीति: शॉर्ट पोजीशन 24,120 से नीचे शुरू की जा सकती है, जिसमें 24,320 पर स्टॉप-लॉस और 23,890 का लक्ष्य और उसके बाद 23,750 का अगला लक्ष्य होगा।
सैमको सिक्योरिटीज अपूर्व शेठ का कहना है कि बैंक निफ्टी पिछले हफ्ते से 50,800-49,700 की रेंज में कारोबार कर रहा है। ये इंडेक्स वर्तमान में अपने अहम डेली मूविंग एवरेज से नीचे है। 10-डे ईएमए, 50-डे ईएमए से नीचे जाने से बिक्री दबाव बढ़ रहा है, जबकि रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) 40 से नीचे गिर गया है, जो खरीदारों की कमजोर स्थिति का संकेत है। इंडेक्स के इस रेंज में अटके रहने के कारण, अभी तक कोई स्पष्ट दिशा सामने नहीं आई है। इस रेंज से निर्णायक ब्रेक से तेजी बढ़ने की संभावना है। तब तक, बैंक निफ्टी के लिए 49,600 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। ऐसे में इस दिशाहीन बाजार में कमाई के लिए हेज-आधारित रणनीति की सलाह दी जाती है।
अहम रजिस्टेंस : 50,300, 50,500, 50,700
अहम सपोर्ट : 49,600, 49,500
रणनीति: ट्रेडर्स को शॉर्ट स्ट्रैंगल रणनीति का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसके तरह 14 अगस्त की एक्सपायरी की 50100 स्ट्राइक कॉल (1 लॉट) को 137 रुपये पर बेचना, और 49,700 स्ट्राइक पुट (1 लॉट) को 146 रुपये पर बेचना होगा।
आशीष क्याल का कहना है कि पिछले कारोबारी सत्र में बैंक निफ्टी गिरावट के साथ खुला। इंडेक्स नीचे चला गया और 700 से अधिक अंक गिरकर 49,785 के निचले स्तर पर पहुंच गया। अभी के लिए इसका ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है, इसलिए ट्रेंड का फायदा उठाने के लिए बिकवाली की रणनीति का इस्तेमाल करना ही सही रहेगा।
अहम रजिस्टेंस : 50,800
अहम सपोर्ट : 49,000
रणनीति: बैंक निफ्टी के 49,790 से नीचे जाने पर शॉर्ट पोजीशन शुरू की जा सकती है, जिसमें 50,250 पर स्टॉप-लॉस और 49,200 का लक्ष्य रखने की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।