Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market trend : गिफ्ट निफ्टी में आज बढ़त देखने को मिल रही है। यह 38 अंक यानी 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 24,194.00 के आसपास दिख रहा है। अमेरिका में जुलाई माह में प्रोड्यूसर प्राइस उम्मीद से कम रहने के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। मंगलवार को अमेरिकी इंडेक्सों में तेजी आई और ये करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Cues : बुधवार को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका में कच्चे तेल और गैसोलीन के भंडार में कमी आने का अनुमान है, जबकि बाजार मध्य पूर्व में युद्ध के बढ़ने की आशंका है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति में कमी आ सकती है

Stock market : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने 14 अगस्त को बढ़त के साथ शुरुआत की है। आज सुबह के कारोबीरी सत्र में गिफ्ट-निफ्टी बढ़त के साथ 24,234 के करीब कारोबार कर रहा था। वहीं, 13 अगस्त को भारतीय इक्विटी सूचकांक लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी कल 24,150 से नीचे चला गया। जुलाई में CPI 5 साल के निचले स्तर के करीब पंहुच गई। जबकि जून में IIP में 4.2 फीसदी की धीमी गति से बढ़त हुई। इन खबरों ने कल बाजार पर अपना मिलाजुला असर दिखाया।

कल के कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 692.89 अंक या 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 78,956.03 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 208 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 24,139 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


36% बढ़ा हीरो मोटो का मुनाफा

पहली तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 36 फीसदी बढ़ा है। 30 जून 2024 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ है। इस अवधि में कंपनी की आय में 16 फीसदी की बढ़त हुई है। कंपनी की मार्जिन में भी बढ़त दिखी है। हालांकि सभी आंकड़े अनुमान से थोड़े कम रहे हैं।

अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 83.2% बढ़ा

पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे है। इस अवध में कंपनी की मुनाफा 83 फीसदी तो आय 15 फीसदी बढ़ी है। मार्जिन भी उम्मीद से 2 फीसदी ज्यादा रही है।

मणप्पुरम और मुथूट का बढ़ा मुनाफा

पहली तिमाही में मणप्पुरम (Manappuram Finance) का मुनाफा 12 फीसदी बढ़ा है। कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई 19 फीसदी बढ़ी है। वहीं मुथूट फाइनेंस में का प्रॉफिट भी 11 फीसदी बढ़ा है। ब्याज से होने वाली कमाई में 22 फीसदी का उछाल आया है।

HAL और ग्लेनमार्क फार्मा के नतीजे आज

आज फ्यूचर्स एंड ऑप्शन सेगमेंट की  2 कंपनियों HAL और ग्लेनमार्क फार्मा के नतीजे आने वाले हैं। HAL के नतीजे तिमाही आधार पर कमजोर रह सकते हैं। मुनाफा 16.5 फीसदी बढ़ने का अनुमानहै। उधर ग्लेनमार्क फार्मा से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। इसमें 160 फीसदी ज्यादा प्रॉफिट ग्रोथ संभव है।

Hind Zinc में हिस्सा बेचेगी वेदांता

वेदांता, हिंदुस्तान जिंक के लिए ऑफर फॉर सेल लाएगी। वेदांता OFS के जरिये हिंदुस्तान जिंक में 2.6 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी में अभी वेदांता की 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है।

गिफ्ट निफ्टी में तेजी

गिफ्ट निफ्टी में आज बढ़त देखने को मिल रही है। यह 38 अंक यानी 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 24,194.00 के आसपास दिख रहा है। आज यह 22,555.50 के स्तर पर खुला था। वहीं, कल यह 24,157.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजार

अमेरिका में जुलाई माह में प्रोड्यूसर प्राइस उम्मीद से कम रहने के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि निक्केई 0.21 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा। लेकिन स्ट्रेट टाइम्स 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हांग कांग के बाजार में 0.17 फीसदी की कमोजरी है। जबकि ताइवान का बाजार 1.01 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कोस्पी में 0.73 फीसदी का बढ़त दिख रही है। जबकि शांघाई कंपोजिट 0.24 फीसदी की गिरावट पर दिख रहा है।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी इंडेक्सों में तेजी आई और ये करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। प्रोड्यूसर कीमतों के नरम आंकड़ों ने सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना को मजबूत किया है। जिसके चलते बाजार में तेजी रही। जुलाई में अमेरिकी प्रोड्यूसर कीमतों में उम्मीद से कम बढ़त हुई। निवेशक अब बुधवार को आने वाले जुलाई के रिटेल महंगाई के आंकड़ों और गुरुवार को आने रिटेल बिक्री के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में कटौती के बारे में अंदाजा लगाया जा सके।

कल एसएंडपी 500 इंडेक्स 90.04 अंक या 1.68 फीसदी बढ़कर 5,434.43 अंक पर बंद हुआ था, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 407 अंक या 2.43 फीसदी बढ़कर 17,187.61 पर पहुंच गया। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 408.63 अंक या 1.04 फीसदी बढ़कर 39,765.64 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड

अमेरिका के 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड में 15 बेसिस प्वाइंट की बढ़त हुई है। यह 3.84 फीसदी पर पहुंच गया है। जबकि अमेरिका के 2-ईयर बांड यील्ड में 26 बेसिस प्वाइंट की बढ़त हुई और यह 3.93 फीसदी पर पहुंच गया।

डॉलर इंडेक्स सपाट

बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं के मजबूत कारोबार कर रहा था। फिलहाल ये 102.66 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियाई करेंसीज की चाल

एशियाई मुद्राओं में जापानी येन को छोड़कर, सभी दूसरी मुद्राएं बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं। साल दर साल आधार पर, थाई बहत, जापानी येन, मलेशियाई रिंगिट और सिंगापुर डॉलर में 2-8 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

सोने की चाल सपाट

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में सपाट कारोबार हो रहा था। सोने में 0.06 फीसदी की बढ़त और चांदी में 0.18 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है।

कच्ते तेल में तेजी

बुधवार को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका में कच्चे तेल और गैसोलीन के भंडार में कमी आने का अनुमान है, जबकि बाजार मध्य पूर्व में युद्ध के बढ़ने की आशंका है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति में कमी आ सकती है।

Trade setup for today : दायरे में घूमता रहेगा बाजार, 24000-24500 के रेंज से बाहर निकले पर ही दिशा होगी साफ

एलएमई कमोडिटीज में तेजी

एलएमई कमोडिटी की कीमतें बुधवार को ज्यादातर गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं, जिसमें लेड लगभग 3 प्रतिशत और जिंक 2 प्रतिशत नीचे था।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने अपनी बिकवाली बढ़ाते हुए 13 अगस्त को 2107 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1239 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।