Trade setup for today : दायरे में घूमता रहेगा बाजार, 24000-24500 के रेंज से बाहर निकले पर ही दिशा होगी साफ

Trade setup : जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 24,000 से ऊपर बना रहेगा तब तक ये इंडेक्स कंसोलीडेशन और रेंज बाउंड मोड में रह सकता है। ऊपर की तरफ इसके लिए 24,500 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। इस रेंज के किसी भी तरफ (24,000-24,500) टूटने से इसकी आगे की दिशा साफ होगी

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 8:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 72 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली

Nifty trend : 13 अगस्त को बेंचमार्क इंडेक्सों में करीब 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों ने कब्ज़ा कर लिया। निफ्टी 50 इंडेक्स को कल 24,100 पर सपोर्ट मिला। कल ये इंडेक्स 208 अंक गिरकर 24,139 पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार की संरचना कमज़ोर दिखाई देती है। जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 24,000 से ऊपर बना रहेगा तब तक ये इंडेक्स कंसोलीडेशन और रेंज बाउंड मोड में रह सकता है। ऊपर की तरफ इसके लिए 24,500 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। इस रेंज के किसी भी तरफ (24,000-24,500) टूटने से इसकी आगे की दिशा साफ होगी।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image113082024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,112, 24,055 और 23,962

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,298, 24,356 और 24,449

खास फॉर्मेशन : पिछले कारोबारी सत्र में हाई वेव जैसे पैटर्न के बाद, निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जिसमें आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) जैसे मोमेंटम इंडीकेटर निगेटिव जोन में बने रहे।

बैंक निफ्टी

Image213082024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 50,354, 50,537 और 50,833

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 49,763, 49,580 और 49,285

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 50,536, 51,064

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 49,712, 48,854

खास फॉर्मेशन : बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न भी बनाया। इसमें मोमेंटम इंडीकेटर में निगेटिव रुझान देखने को मिला। बैंक निफ्टी कल 746 अंक या 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 49,832 पर बंद हुआ। यह 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर (49,712) के करीब पहुंच गया, जिसे 4 जून के निचले स्तर से 4 जुलाई के रिकॉर्ड हाई तक रहा जो आम तौर पर बड़े सपोर्ट के रूप में काम करता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

Image313082024

वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.26 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image413082024

23,500 की स्ट्राइक पर 67.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image713082024

इंडिया VIX

Image913082024

बाजार में वोलैटिलिटी और बढ़ गई और फीयर इंडेक्स 16 अंक से ऊपर चला गया। जिससे रुझान मंदड़ियों के अनुकूल हो गया। जब तक यह 15 अंक से ऊपर बना रहता है, तब तक तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इंडिया VIX 15.87 के स्तर से 1.89 फीसदी बढ़कर 16.17 पर पहुंच गया।

Stock Picks : गिरावट में खरीदारी की स्ट्रैटेजी पर रहें कायम, अब तक जो सेक्टर नहीं चले हैं अब उनमें होगी कमाई- आशीष सोमैया

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image1413082024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

11 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1013082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 11 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

72 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1113082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 72 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

82 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1213082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 82 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

20 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1313082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

Image813082024

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 13 अगस्त को गिरकर 0.78 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.03 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: आरती इंडस्ट्रीज, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, बायोकॉन, बिड़लासॉफ्ट, ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, सेल, सन टीवी नेटवर्क

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: हिंदुस्तान कॉपर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।