Get App

बाजार में नए सिरे से बुल रन की शुरुआत, NBFC और होम इम्प्रूवमेंट सेक्टर में होगी जोरदार कमाई: गौतम बैद

तेल की कीमतों और डॉलर में गिरावट के साथ अनुकूल ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियां भारतीय बाजार में तेजी लाने में योगदान दे रही हैं। भारत 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद से सभी बुल मार्केट का लीडर रहा है। एक नया बुल मार्केट तब माना जाता है जब इंडेक्स अपने पिछले ऑलटाइम हाई को पार करता है। निफ्टी अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर को तोड़ने के कगार पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 3:50 PM
बाजार में नए सिरे से बुल रन की शुरुआत, NBFC और होम इम्प्रूवमेंट सेक्टर में होगी जोरदार कमाई: गौतम बैद
डॉलर इंडेक्स में नरमी आई है इसके साथ ही कच्चा तेल अपने हाई से काफी नीचे है। ऐसे लगता है कि ये तीनों बड़े मैक्रो कारक इस समय भारत के पक्ष में हैं

स्टेलर वेल्थ पार्टनर्स इंडिया फंड (Stellar Wealth Partners India Fund) के फाउंडर गौतम बैद (Gautam Baid) को लगता है कि भारतीय बाजार में नए सिरे से बुल रन देखने को मिल है। इस बुल रन की लीडरशिप स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों के हाथ में है। 20 जून को CNBC TV18 के साथ एक साक्षात्कार में बैद ने कहा कि NBFC,प्राइवेट बैंक, माइक्रोफाइनेंस कंपनियां और अफोर्डेबल हाउसिंग जैसे सेक्टर मजबूत बढ़त दिखा रहे हैं। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, केबल और तार और हॉस्पिटल, कैपिटल गुड्स और मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े स्टॉक में भी आगे अच्छी तेजी आने की संभावना दिख रही है।

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में एक नए बुल रन की शुरुआत

इस बातचीत में गौतम बैद ने आगे कहा कि तेल की कीमतों और डॉलर में गिरावट के साथ अनुकूल ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियां भारतीय बाजार में तेजी लाने में योगदान दे रही हैं। भारत 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद से सभी बुल मार्केट का लीडर रहा है। एक नया बुल मार्केट तब माना जाता है जब इंडेक्स अपने पिछले ऑलटाइम हाई को पार करता है। निफ्टी अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर को तोड़ने के कगार पर है। तकनीकी रूप से देखें तो ऐसा होने पर बाजार में नए बुल मार्केट की शुरुआत होगी।

लेकिन हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में एक नए बुल रन की शुरुआत हो गई है। इस तेजी को मार्च तिमाही के नतीजों के बाद आई कॉर्पोरेट इंडिया की मजबूत कमेंट्री से सपोर्ट मिला है। बहुत सारी कंपनियों ने नई निवेश योजनाओं की घोषणा की है और मजबूत गाइडेंस दिया है। इससे बाजार पर पॉजिटिव असर पड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें