Get App

इन 14 शेयरों को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, FTSE इंडिया इंडेक्स में मिली जगह, जानें इसका क्या होगा असर

FTSE Rejig: ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर FTSE ने अपने रिव्यू में कुल 14 भारतीय कंपनियों को शामिल किया हैं। इनमें 360 ONE WAM, अजंता फार्मा, अपार इंडस्ट्रीज, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ब्लू स्टार-B1, BSE, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL), क्रिसिल, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर, फोर्टिस हेल्थकेयर, इंडसइंड बैंक, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, नेशनल एल्युमीनियम और प्रीमियर एनर्जीज शामिल हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 22, 2025 पर 4:13 PM
इन 14 शेयरों को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, FTSE इंडिया इंडेक्स में मिली जगह, जानें इसका क्या होगा असर
FTSE Rejig: कुल 14 भारतीय कंपनियों को इंडेक्स में जगह मिली हैं। इन बदलावों को 21 मार्च 2025 से लागू किया जाएगा

FTSE Rejig: ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर FTSE ने शुक्रवार 21 फरवरी को अपने इंडेक्सों में बदलाव का ऐलान कर दिया। इस बदलाव में कुल 14 भारतीय कंपनियों को इंडेक्स में जगह मिली हैं। इन बदलावों को 21 मार्च 2025 से लागू किया जाएगा। जिन 14 कंपनियों को इंडेक्स में जगह मिली हैं, उनमें 360 ONE WAM, अजंता फार्मा, अपार इंडस्ट्रीज, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ब्लू स्टार-B1, BSE, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL), क्रिसिल, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर, फोर्टिस हेल्थकेयर, इंडसइंड बैंक, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, नेशनल एल्युमीनियम और प्रीमियर एनर्जीज शामिल हैं।

इन कंपनियों को इंडेक्स में शामिल किया जाना भारतीय शेयर बाजार में उनकी बढ़ती अहमियत और निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

FTSE इंडिया इंडेक्स का क्या है?

FTSE (फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज) एक प्रमुख ग्लोबल स्टॉक मार्केट इंडेक्स है, जिसे फाइनेंशियल टाइम्स और लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) ने विकसित किया है। भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने के लिए विदेशी निवेशक खासतौर से इन इंडेक्सों को फॉलो करते हैं। इनके अलावा कई एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) और म्यूचुअल फंड्स भी इस इंडेक्स को फॉलो करते हैं यानी इनके आधार पर निवेश करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें