Get App

HAL के शेयर मई-जून में बेचने वाले फंड मैनेजर्स पछता रहे, 3 माह में 40% चढ़ा शेयर

ऐसा लगता है कि फंड मैनेजर्स एचएएल के शेयरों की चाल का सही अंदाजा लगाने में चूक गए। इस साल 3 अप्रैल को एचएएल का शेयर 2,712 रुपये था। यह बढ़कर 30 जून को 3,792 रुपये पर पहुंच गया। यह करीब 40 फीसदी का उछाल है। यह शेयर 11 जुलाई को 3,917.45 रुपये के लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2023 पर 2:09 PM
HAL के शेयर मई-जून में बेचने वाले फंड मैनेजर्स पछता रहे, 3 माह में 40% चढ़ा शेयर
एचएएल की ऑर्डरबुक अच्छी है। यह करीब 82,000 करोड़ रुपये की है। यह फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में कंपनी के रेवेन्यू का तीन गुना है। इसमें कंपनी को मिले एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर्स मैन्युफैक्चरिंग के ऑर्डर का बड़ा हाथ है।

HAL के शेयरों में मई और जून में निवेशकों ने जबर्दस्त दिलचस्पी दिखाई। लेकिन, फंड मैनेजर्स ने अलग रुख अपनाया। एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) ने मई और जून में जिन कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली की, उनमें HAL भी शामिल था। फंड मैनेजर्स ने मई में HAL (Hindustan Aeronautics) के 28 लाख शेयर बेचे। जूने में उन्होंने इसके 45 लाख शेयर बेचे। इससे पहले जनवरी और मार्च में एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने एचएएल के शेयर खरीदे थे। उन्होंने जनवरी में 16 लाख और मार्च में 40 लाख शेयर खरीदे थे।

चाल का सही अंदाजा नहीं लगा सके फंड मैनेजर्स

ऐसा लगता है कि फंड मैनेजर्स HAL के शेयरों की चाल का सही अंदाजा लगाने में चूक गए। इस साल 3 अप्रैल को एचएएल का शेयर 2,712 रुपये था। यह बढ़कर 30 जून को 3,792 रुपये पर पहुंच गया। यह करीब 40 फीसदी का उछाल है। यह शेयर 11 जुलाई को 3,917.45 रुपये के लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच गया।

सरकारी कंपनियों में AMC की दिलचस्पी नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें