FX Multitech IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, ₹116 के शेयरों ने ढहते मार्केट में किया कमाल

FX Multitech IPO Listing: एफएक्स मल्टीटेक एक बी2बी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है, जो HVAC और इंडस्ट्रियल रेफ्रिजेरेशन इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रोडक्ट्स बेचती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 10:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FX Multitech IPO Listing: एफएक्स मल्टीटेक का ₹45 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

FX Multitech IPO Listing: एफएक्स मल्टीटेक के शेयरों की आज BSE SME पर प्रीमियम एंट्री हुई और उछलकर यह अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 17 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹116 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹123.05 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 6.08% का लिस्टिंग गेन (FX Multitech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

ढहते मार्केट में भी यह उछलकर ₹129.20 (FX Multitech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 11.38% मुनाफे में हैं। वहीं घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1-1% से अधिक कमजोर हुए हैं।

FX Multitech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च


एफएक्स मल्टीटेक का ₹45 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 17.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 20.95 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 25.98 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 12.31 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹41 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले ₹140 करोड़ के 3.48 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹10.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹6.26 करोड़ मशीनरी की खरीदारी के लिए सब्सिडियरी एवेरेस्ट चिलर्स में निवेश, ₹14.83 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹6.00 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹4.52 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

FX Multitech के बारे में

एफएक्स मल्टीटेक एक बी2बी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है, जो HVAC (हीटिंग, वेटिंलेशन एंड एयर कंडीशनिंग) और इंडस्ट्रियल रेफ्रिजेरेशन इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रोडक्ट्स बेचती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कंप्रेसर्स, रेफ्रिजेरेशन और एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल, वैरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव्स और ऑटोमेशन प्रोडक्ट्स, हीट एक्सचेंजर्स, कोल्ड रूम इवैपोरेटर्स, रेफ्रिजेरेंट्स और एंसिलिरी प्रोडक्ट्स हैं।

इसका हेडक्वार्टर अहमदाबाद में है तो वेयरहाउसेज हैदराबाद, ठाणे, कोलकाता और बेंगलुरु में है, जिससे यह देश भर के ग्राहकों को समय पर प्रोडक्ट की डिलीवरी, टेक्निकल सपोर्ट और आफ्टर-सेल्स सर्विसेज दे पाती है। यह अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात भी करती है।

एफएक्स मल्टीटेक खुद प्रोडक्ट्स तैयार नहीं करती है, बल्कि थर्ड पार्टी से जुटाकर इसे कंपनियों को बेचती है। हालांकि इसने जनवरी 2025 में एवरेस्ट चिलर्स में 51% हिस्सेदारी हासिल की थी जोकि कस्टमजाइज्ड इंडस्ट्रियल चिलर्स, ग्लाईकाल चिलर्स, चिल्ड वाटर एयरकंडीशनर्स और एफ्लुएंट चिलर्स बनाती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 66% से अधिक की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹11.54 करोड़ और टोटल इनकम करीब 28% के सीएजीआर से ₹111.90 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹18.42 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹27.08 करोड़ पड़े थे।

Robokidz Eduventures IPO Listing: 833 गुना बोली के बाद निवेशकों का पैसा डबल, ₹106 के शेयरों का धमाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।