Robokidz Eduventures IPO Listing: 833 गुना भरा आईपीओ, अब लिस्टिंग पर पैसा डबल, ₹106 के शेयरों का धमाल

Robokidz Eduventures IPO Listing: रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स एक ऐसी एडुटेक कंपनी है जो बच्चों को रोबोटिक्स,833 गुना से अधिक रिस्पांस के बाद इसके शेयर 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए और फिर अपर सर्किट पर पहुंच गई। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Robokidz Eduventures IPO Listing: रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का ₹31 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Robokidz Eduventures IPO Listing: रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई और आईपीओ निवेशकों का पैसा पहले ही दिन डबल हो गया। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और इसे ओवरऑल 833 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹106 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹201.40 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Robokidz Eduventures Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

उछलकर यह ₹211.45 (Robokidz Eduventures Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 99.48% मुनाफे में हैं और आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया।

Robokidz Eduventures IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च


रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का ₹31 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 833.56 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 306.73 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,593.00 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 807.12 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 29,32,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹23.46 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹2.20 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹2.36 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹3.07 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

Robokidz Eduventures के बारे में

रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स एक ऐसी एडुटेक कंपनी है जो बच्चों को रोबोटिक्स, एआई, कोडिंग और स्टेम प्रैक्टिकली सिखाने के लिए स्कूलों के साथ काम करती है। यह सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज नहीं बेचती है बल्कि यह स्कूलों में लैब बनाने, इक्विपमेंट्स/किट्स देने, टीचर्स को ट्रेन करने और लगातार लर्निंग प्रोग्राम चलाने का भी काम करती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 104% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹10.06 करोड़ और टोटल इनकम 56% से अधिक के सीएजीआर से ₹93.72 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹29.80 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹18.02 करोड़ पड़े थे।

FX Multitech IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, ₹116 के शेयरों ने ढहते मार्केट में किया कमाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।