GACM टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में आज 2 सितंबर को 4.64 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1.58 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी को MSK टेक्नोलॉजीज से 10 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के साथ आईटी सर्विस सेक्टर में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है। कंपनी ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 107.53 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 2.52 रुपये और 52-वीक लो 0.84 रुपये है।
