गुजरात में एक पिता द्वारा अपनी बेटी को मारने वाली दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। घटना राज्य के अमरेली जिली है। यहां एक पिता ने अपनी 5 साल की बेटी को पहले मौत के घाट उतारा और उसके बाद उसका शव फ्रिज में छुपा दिया। अहम बात यह है कि बेटी को मारने के बाद पिता ने खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर पिता और बेटी ही मौजूद थे। स्थानीय पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्या करने वाला पिता आर्थिक तंगी से परेशान था।
