Get App

Gainers & Losers: बाजार का जोश रहा High,इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

ONGC पर Morgan Stanley ने अंडरवेट रेटिंग बनाए रखी है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2021 पर 9:12 AM
Gainers & Losers: बाजार का जोश  रहा High,इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

बाजार का जोश High रहा। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए हैं। HDFC Twins, Tata Steel, ICICI Bank से सपोर्ट मिला। वहीं, बैंक निफ्टी 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में आज तेजी रही। सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है।

आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Tata Steel | CMP: Rs 1,225 | ब्रोकिंग हाउस CLSA ने इस शेयर की buy रेटिंग बनाए रखते हुए 1,450 रुपए प्रति शेयर का टार्गेट दिया है। आज ये शेयर 5 फीसदी भागा है।

Reliance Infra | CMP: Rs 78.35 | आज के कारोबार में रिलायंस के इन्फ्रा के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके पहले कंपनी ने बताया था कि उसको प्रमोटरों और Varde Investment Partners  को 550.56 करोड़ रुपये के प्रिफेंशियल इश्यू की मजूरी मिल गई है। बता दें कि पिछले महीने इस शेयर में 10 फीसदी का इजाफा हुआ था। जबकि इस साल अब तक इस शेयर में 198 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कंपनी के शेयर होल्डर्स ने FCCB (Foreign Currency Convertible Bonds) जारी करके बाजार से फंड जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

Sobha | CMP: Rs 521 | रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी शोभा (Sobha) के शेयरों में आज इंट्रा डे में 9 फीसदी तक की तेजी देखने को  मिली। कंपनी ने जून तिमाही के शानदार आकंडे पेश किए हैं जिसका असर आज इस शेयर पर दिखा। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल सेल वैल्यू में सालाना आधार पर 40 फीसीद की बढ़त देखने को मिली है और यह 487.7 करोड़ रुपये से उछलकर 682.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष 2021 की बात करें तो इस अवधि में कंपनी की कुल सेल वैल्यू 3137.2 करोड़ रुपये रही है।

Redington India | CMP: Rs 316.85 | कंपनी के बोर्ड ने 1 पर 1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव के मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते आज शेयर जोश में रहा और इसमें 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

ONGC | CMP: Rs 120.10 | Morgan Stanley ने इस शेयर पर अंडरवेट रेटिंग बनाए रखी है। लेकिन टार्गेट बढ़ाकर  126 रुपए कर दिया है। आज ये शेयर लाल निशान में बंद हुआ है।

Natco Pharma | CMP: Rs 1,083.95 | insecticide CTPR कीटनाशक मामले में FMC Corporation की अपील को दिल्ली हाई कोर्ट की मंजूरी के बाद Natco Pharma शेयर 6 फीसदी तक टूट गए।

Tata Motors CMP: Rs 317.25 | कल की भारी गिरावट के बाद आज ये शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। कंपनी का शेयर आज भी शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत से अधिक गिरा था। लेकिन बाद में सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई और बिक्री आंकड़ों पर आई सफाई के बाद सुधार आया।


Equitas Small Finance Bank | CMP: Rs 68.65 | Q1FY22 में बैंक के advances में सालाना आधार पर 14.55 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये सालाना आधार पर 15,573 करोड़ रुपए से बढ़कर  17,839 करोड़ रुपए पर रहे हैं। इस खबर के चलते आज ये शेयर 17 फीसदी भागा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें