पिछले चार कारोबारी दिनों की लगातार गिरावट के बाद बाजार आज हरे निशान में बंद हुआ। बाजार की आज की तेजी में बैंकिंग शेयरों का सबसे अहम योगदान रहा है। बैंक निफ्टी में आज रिकॉर्ड हाई भी लगाया है। कारोबार के अंत में निफ्टी आज 10.50 अंक यानी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 18,125.40 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 145.43 अंक यानी 0.24% की बढ़त के साथ 60,967.05 के स्तर पर बंद हुआ है।
