Get App

Gainers & Losers: बाजार में मुनाफे का मंगलवार-निफ्टी पहली बार 16,100 के पार, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

निफ्टी में 10 हफ्ते की बड़ी तेजी रही। आज निफ्टी में 21 मई के बाद सबसे बड़ी तेजी आई.

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2021 पर 9:10 AM
Gainers & Losers: बाजार में मुनाफे का मंगलवार-निफ्टी पहली बार 16,100 के पार, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

बाजार में आज मुनाफे का मंगलवार रहा। निफ्टी पहली बार 16,100 के पार चला गया। मेटल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स चढ़े। HDFC,INOSYS, TCS और AXIS BANK ने बाजार में जोश भरा। आज बैंकिंग, FMCG और ऑटो शेयरों में तेजी रही। IT,पावर, तेल-गैस शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी में 10 हफ्ते की बड़ी तेजी रही। आज निफ्टी में 21 मई के बाद सबसे बड़ी तेजी आई।

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

IndusInd Bank | CMP: Rs 1,022.45 | आज इस शेयर में 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बैंक की आरबीआई ने agency bank के तौर पर एक पैनल में शामिल किया है। इससे IndusInd Bank सरकारी कामकाज से संबंधित ट्रांजैक्शन कर सकेगा।

Bharti Airtel | CMP: Rs 578.35 | इस शेयर में भी आज 2 फीसदी की तेजी रही। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल का प्रॉफिट जून तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 62 फीसदी घटकर 284 करोड़ रुपए रहा। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 759 करोड़ रुपए था। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी को 15,933 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। जून तिमाही में कंपनी की कामकाज से होने वाली आमदनी 15 फीसदी बढ़कर 23,290 करोड़ रुपए से 26854 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी का दावा है कि 1 जनवरी 2021 को मोबाइल टर्मिनेशन चार्ज खत्म होने के बाद कंपनी की आमदनी 21.2 फीसदी के हिसाब से बढ़ी है।

HDFC | CMP: Rs 2,555 | एचडीएफसी ने 30 जून 2021 के तिमाही नतीजे पेश कर दिए है। इस अवधि में कंपनी के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। जून तिमाही में कंपनी को 3,000.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि  CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,898.7 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान था। अच्छे नतीजों के दम पर आज ये शेयर 3 फीसदी से ज्यादा भागा।

Dabur India | CMP: Rs 613.25 | अच्छे नतीजों के चलते आज ये स्टॉक भी 2 फीसदी की बढ़त लेने में कामयाब रहा। डाबर इंडिया ने आज यानी 3 अगस्त को वित्त वर्ष 2021-2022 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी के कंसोलिडेटड मुनाफे में सालाना आधार पर 28.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 341.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 438.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस अवधि में कंपनी के कंसोलिडेटड आय में भी सालाना आधार पर 31.9 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 1,980 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,611.5 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Barbeque Nation | CMP: Rs 931.05 | जून तिमाही में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर  60.5 करोड़ रुपए से कम होकर 43.9 करोड़ रुपए पर आ गया है। इस खबर के चलते इस शेयर में आज 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें