Get App

Gainers & Losers: 10 stocks जिनमें 30 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा ऐक्शन

बेंचमार्क इंडेक्सेस 1 प्रतिशत तेजी के साथ नये शिखर पर बंद हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2021 पर 8:02 AM
Gainers & Losers: 10 stocks जिनमें 30 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा ऐक्शन

आज के कारोबार में आईटी को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए जिसमें कि metal, pharma और PSU Bank में से प्रत्येक में 2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। वहीं BSE midcap और smallcap इंडेक्सेस में 1.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

30 अगस्त को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बेंचमार्क इंडेक्सेस में से प्रत्येक में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली और ये नये हाई पर बंद हुए। बाजार के बंद होने पर सेंसेक्स 765.04 अंक या 1.36% बढ़कर 56,889.76 पर और निफ्टी 225.80 अंक या 1.35% ऊपर चढ़कर 16,931 पर बंद हुए।

Bharti Airtel | CMP: Rs 625 | इस टेलीकॉम कंपनी द्वारा कहा गया कि उसके निदेशक मंडल ने 5 रुपये के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर जारी करके 21,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी थी, उसके बाद शेयर 5 प्रतिशत से अधिक उछल गया।

Nazara Technologies | CMP: Rs 1,821 | कंपनी ने कहा कि वह अपने मौजूदा शेयरधारकों Sreeram Reddy Vanga and Unnati Management Consultants LLP से OpenPlay Technologies के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए एक या अधिक चरणों में 186.41 करोड़ रुपये का रणनीतिक निवेश करेगी जिसके बाद स्टॉक की कीमत में 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

Anupam Rasayan | CMP: Rs 754.90 | इस कंपनी द्वारा एक जापानी बहुराष्ट्रीय रासायनिक कंपनी के साथ 135 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर करने के बाद इसके स्टॉक की कीमत 2 प्रतिशत ऊपर की तरफ बढ़ी।

Maruti Suzuki | CMP: Rs 6,802 | इस दिग्गज ऑटो कंपनी द्वारा सितंबर 2021 में अपने सभी मॉडलों में भाव बढ़ाने का ऐलान करने के बाद इसके शेयर की कीमत में 2 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें