Gainers & Losers: आज 8 दिसंबर को इन 6 स्टॉक्स में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

आज बैंकिंग शेयरों का बाजार में जलवा रहा। जबकि मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। इंफ्रा, ऑटो शेयरों में हल्की तेजी नजर आई। दूसरी तरफ फार्मा, रियल्टी, IT शेयरों में गिरावट नजर आई। आज सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में कमजोरी नजर आई। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बढ़त दिखाई दी। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 6:51 PM
दिग्गज फार्मा कंपनी Sun Pharma के लिए आज दिन अच्छा नहीं रहा। यूएसएफडीए द्वारा गुजरात में उसकी हलोल यूनिट को "इंपोर्ट अलर्ट" के तहत सूचीबद्ध किया है। इससे स्टॉक में 3.7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वीकली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव वाले सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स (Indian benchmark indices) उच्च स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स करीब 160 अंक या 0.26% बढ़कर 62,570.68 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 48.80 अंक या 0.26% बढ़कर 18,609.30 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आई। मिडकैप इंडेक्स आज 196 प्वाइंट चढ़कर 32,504 पर बंद हुआ। इसके अलावा बैंकिंग, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि इंफ्रा, ऑटो शेयरों में हल्की तेजी नजर आई। दूसरी तरफ फार्मा, रियल्टी, IT शेयरों में कमजोरी नजर आई। आज सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बढ़त नजर आई है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

    ऐसे कुछ स्टॉक्स पर नजर डालते हैं जिसमें सबसे ज्याद बढ़त या गिरावट देखने को मिली

    Sun Pharma | CMP: Rs 979 | यूएसएफडीए ने दवा निर्माता कंपनी की खिंचाई की। उन्होंने गुजरात में उसकी हलोल यूनिट को "इंपोर्ट अलर्ट" के तहत सूचीबद्ध किया है। इसकी वजह से स्टॉक में 3.7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई ।


    Talbros Automotive | CMP: Rs 527 | कंपनी को 8 दिसंबर को भारत में एक प्रमुख यात्री वाहन ओईएम से हीट-शील्ड बिजनेस में 60 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। इससे प्रभावित होकर आज ये स्टॉक 10 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

    Sakthi Sugars | CMP: Rs 22.15 | सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 4.93 करोड़ रुपये होने के बाद शेयर का भाव 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। वहीं सितंबर 2021 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान 60.73 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

    Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, अब 18,700 के लेवल पर रखनी होगी नजर

    Vadilal Industries | CMP: Rs 2,489 | कंपनी के बोर्ड ने प्रोमोटर इकाई वाडीलाल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से "वाडीलाल" ब्रांड की खरीद को मंजूरी दी। जिसके बाद ये स्टॉक आज 3.64 प्रतिशत बढ़ गया।

    Talbros Automotive Components | CMP: Rs 491 | कंपनी को अपने बिजनेस डिवीजन, प्रोडक्ट्स सेगमेंट्स और जेवी में घरेलू और विदेशी दोनों ग्राहकों से 420 करोड़ रुपये के नए मल्टी ईयर ऑर्डर प्राप्त हुए। इसके बाद शेयर का भाव 6 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।

    Bank of India | CMP: Rs 100.90 | Morgan Stanley ने इस बैंकिंग स्टॉक पर अपनी बुलिश राय दी। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 125 रुपये तय किया। आज ये स्टॉक 8.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।