निफ्टी ने दो दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। आज 8 दिसंबर को वीकली एक्सपायरी के सत्र में 18,600 के अहम लेवल से थोड़ा ऊपर बंद हुआ। सुबह 18,571 पर फ्लैट खुलने के बाद इंडेक्स ने 18,625-18,537 रेंज में कारोबार किया। आज ये पिछले दिन के बंद से 49 अंक ऊपर 18,609 पर बंद हुआ। ऑप्शन की बात करें तो सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट 19,000 और उसके बाद 20,000 के स्ट्राइक पर दिखा। जबकि कॉल राइटिंग 19,000 और 19,100 के स्ट्राइक पर नजर आई। वहीं पुट ऑप्शन की बात करें तो सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट 18,000 और उसके बाद 18,500 के स्ट्राइक पर दिखा। जबकि पुट राइटिंग 18300 और 17000 के स्ट्राइक पर नजर आई।
शुक्रवार को कैसा रहेगा निफ्टी का मूव
इंडेक्स ने डेली चार्ट्स पर बुलिश कैंडल बनाया। इसने18,500 पर सपोर्ट लिया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि अगर आने वाले सत्रों में सपोर्ट बना रहता है, तो इंडेक्स 18,700 की ओर बढ़ सकता है।
Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा कि चार्ट स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नजर आने की संकेत नहीं दिख रहे हैं। हालांकि ट्रेडिंग जोन संकीर्ण हो सकता है। जब तक ये 18500 के अहम स्तर को सपोर्ट करता है तब तक इसमें गिरावट के संकेत दिखाई नहीं देंगे। इस स्तर के ऊपर बने रहने पर मार्केट में चिंता की गुंजाइश नहीं होगी।
दूसरी तरफ यदि निफ्टी 18700 के ऊपर बंद होता है तो मार्केट में रैली देखने को मिल सकती है। इसलिए हमारी सलाह होगी निफ्टी इन दोनों स्तरों पर नजरें रखनी चाहिए। उसके अनुसार इसमें ट्रेड लेने की सलाह होगी।
शुक्रवार को बैंक निफ्टी का कैसा रहेगा मूव
आज बैंक निफ्टी 43,142 पर खुला और शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद 43,641 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बैंकिंग इंडेक्स पिछले दिन से 498 अंक ऊपर 43,597 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट्स पर लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया।
LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह ने कहा, "बुल्स ने मजबूत वापसी की है। इन्होंने क्लोजिंग बेसिस पर 43,500 की बाधा को पार करते हुए पूरी ताकत के साथ बेयर्स को पछाड़ दिया। अब इंडेक्स ऊपर की ओर 44,000-44,600 के स्तर की ओर बढ़ने का संकेत दे रहा है।" हालांकि इसमें नीचे गिरावट आने पर 43,000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
कुणाल ने कहा इंडेक्स बाय मोड में बना हुआ है। इसमें कोई भी गिरावट आने पर उसमें खरीदारी के मौके तलाशने चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )