Gainers & losers : आज PM मोदी के भाषण के बाद NDA सरकार बनने की उम्मीद और रेपो रेट में कोई बदलाव न होने से बाजार में तूफानी तेजी रही। इसी के साथ बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1619 अंक और निफ्टी 469 अंक चढ़कर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा तेजी IT,ऑटो, एनर्जी शेयरों में रही वहीं फार्मा, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स, निफ्टी की आज रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। इन शेयरों में आज सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली है।
