Get App

Gainers & Losers: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ बाजार, 14 अगस्त को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: बाजार में दायरे में कारोबार रहा। सेंसेक्स 150 प्वाइंट चढ़कर 79106 पर और निफ्टी 5 प्वाइंट चढ़कर 24144 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 105 प्वाइंट गिरकर 49727 पर और मिडकैप 334 प्वाइंट गिरकर 56547 पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 5:01 PM
Gainers & Losers: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ बाजार, 14 अगस्त को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
Gainers & Losers:वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार रहा। सेंसेक्स 150 प्वाइंट चढ़कर 79106 पर और निफ्टी 5 प्वाइंट चढ़कर 24144 पर बंद हुआ।

Gainers & Losers:  वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार रहा। सेंसेक्स 150 प्वाइंट चढ़कर 79106 पर और निफ्टी 5 प्वाइंट चढ़कर 24144 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 105 प्वाइंट गिरकर 49727 पर और मिडकैप 334 प्वाइंट गिरकर 56547 पर बंद हुआ। आज के बाजार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। मेटल, फार्मा शेयरों में बिकवाली रही तो IT, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी दिखी। आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन।

Piramal Enterprises | CMP: Rs 883 | Q1 नतीजों के बाद आज यह शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर रहा। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 60.5 फीसदी घटकर 228.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की ब्याज आय भी 63.3 फीसदी घटी है। इस बीच ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने भी स्टॉक पर Underperform की रेटिंग दी है।

SJVN | CMP: Rs 142 | आज यह शेयर 3.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। हाइड्रोपावर कंपनी ने बेहतर आय के कारण Q1FY25 में कंसोलिडेशन शुद्ध मुनाफा में 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 357 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की। इसकी कुल आय पिछले वर्ष की तुलना में 29 फीसदी बढ़कर 958.47 करोड़ रुपये हो गई।

HEG | CMP: Rs 2,007.20 | कमजोर Q1 नतीजों के बाद आज यह शेय.र 7.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 84.43 फीसदी घटा है जबकि आय 15 फीसदी गिरकर 571.46 करोड़ रुपये पर रही है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें