Gainers & Losers: 8 दिनों की गिरावट के मार्केट में रिकवरी, इन 10 शेयरों से इंट्रा-डे में बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: मार्केट में आज काफी उठा-पटक रही। लगातार आठ दिनों की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज ग्रीन हुए लेकिन अभी भी ये 12.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 4:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज इंट्रा-डे में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 75,294.76 के निचले स्तर से रिकवर होकर 76,041.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 22,725.45 से उबरकर 22,974.20 तक पहुंचा था।

Gainers & Losers: मार्केट ने आज निचले स्तर से अच्छी रिकवरी की और सेंसेक्स-निफ्टी में पिछले 8 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। मार्केट को ऊपर लाने में सबसे अधिक फार्मा शेयरों ने योगदान किया जिसका निफ्टी इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके अलावा फाइनेंशियल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल शेयरों से भी अच्छा सपोर्ट मिला। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज इंट्रा-डे में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 75,294.76 के निचले स्तर से रिकवर होकर 76,041.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 22,725.45 से उबरकर 22,974.20 तक पहुंचा था।

दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स 57.65 प्वाइंट्स यानी 0.08% चढ़कर 75996.86 और निफ्टी भी 0.13% यानी 30.25 प्वाइंट्स उछलकर 22959.50 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

इन शेयरों में आई जोरदार तेजी


GSK Pharma । मौजूदा भाव: ₹2332.25 (+15.59%)

दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर जीएसके फार्मा के शेयर 20% उछलकर ₹2421.30 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5 गुना से अधिक बढ़कर ₹45 करोड़ से ₹229 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू ₹805 करोड़ से उछलकर ₹949 करोड़ पर पहुंच गया। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल जैसे ब्रोकरेज फर्म ने इसकी पॉजिटिव रेटिंग बरकरार रखी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसका टारगेट प्राइस ₹2250 और मोतीलाल ओसवाल का टारगेट प्राइस ₹2170 किया है।

Godfrey Phillips । मौजूदा भाव: ₹7041.60 (+17.76%)

दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर इंट्रा-डे में करीब 20 फीसदी उछलकर अपर सर्किट के काफी करीब ₹7174.90 पर पहुंच गए थे। इसका अपर सर्किट लेवल आज ₹7,175.40 पर था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 48.7% उछलकर ₹315.9 करोड़ और रेवेन्यू 27.3% उछलकर ₹1591.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Meghmani Organics । मौजूदा भाव: ₹73.88 (+3.05%)

टाइटेनियम डाईऑक्साइड के आयात पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने के आसार पर मेघमनी ऑर्गेनिक्स के शेयर इंट्रा-डे में 11.59% उछलकर ₹80.00 पर पहुंच गए।

Power Grid । मौजूदा भाव: ₹263.15 (+2.25%)

चालू वित्त वर्ष 2025 के लिए पावरग्रिड कैपिटल एक्सपेंडिचर 18 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 23 हजार करोड़ रुपये कर दिया है जिसके चलते शेयर भी इंट्रा-डे में 2.47% उछलकर ₹263.70 पर पहुंच गए।

Glenmark Pharma । मौजूदा भाव: ₹1376.60 (+4.18%)

दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर इंट्रा-डे में 5.89 फीसदी उछलकर ₹1399.15 पर पहुंच गए थे। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ग्लेनमार्क फार्मा ₹470.14 करोड़ के घाटे से उबरकर ₹347.96 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट में आ गई। इस दौरान रेवेन्यू 35.1% उछलकर ₹3,387.6 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी के इंदौर में स्थित फैसिलिटी पर निरीक्षण के बाद अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 5 ऑब्जर्वेशंस के साथ फॉर्म 483 जारी किया है।

 

ढह गए ये शेयर

Bharti Airtel । मौजूदा भाव: ₹1675.55 (-2.42%)

सीएनबीसी-टीवी 18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड (SingTel) ब्लॉक डील के जरिए भारती एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बेचने का प्लान कर रही है। इस खुलासे पर भारती एयरटेल के शेयर इंट्रा-डे में 2.98% की गिरावट के साथ ₹1665.90 पर आ गए।

Utkarsh SFB । मौजूदा भाव: ₹25.55 (-9.07%)

दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर आज बुरी तरह टूटे और टूटकर यह ₹25 के आईपीओ प्राइस के नीचे आ गए। इंट्रा-डे में यह 14.59% टूटकर ₹24.00 तक आ गया था। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ₹116 करेड़ के मुनाफे से ₹168 करोड़ के घाटे में आ गया। इस दौरान बैंक का नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) भी 0.5% गिरकर ₹480.1 करोड़ पर आ गया। प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज सालाना आधार पर चार गुना और तिमाही आधार पर दो गुना उछलकर ₹423.2 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 3.88% से उछलकर 6.17% और नेट एनपीए 0.89% से उछलकर 2.5% पर पहुंच गया।

RVNL । मौजूदा भाव: ₹342.60 (-4.83%)

दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर रेल विकास निगम के शेयर इंट्रा-डे में 7.33% फिसलकर ₹333.60 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.1% गिरकर ₹311.6 करोड़ और रेवेन्यू 2.6% फिसलकर ₹4,567.4 करोड़ पर आ गया।

United Breweries । मौजूदा भाव: ₹2022.70 (-0.82%)

United Spirits । मौजूदा भाव: ₹1352.45 (-0.93%)

अमेरिका की बॉर्बन व्हिस्की पर भारत में टैरिफ 150% से घटाकर 100% कर दिया गया है जिसके चलते यूनाइटेड ब्रूअरजी और यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों को शॉक लग गया। इंट्रा-डे में यूनाइटेड ब्रूअरीज के शेयर 2% टूटकर ₹1998.75 और यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर 2.03% फिसलकर ₹1337.45 पर आ गए।

(सभी भाव बीएसई से)

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

GSK Pharma के शेयर में 20% की तूफानी तेजी, Q3 नतीजों से ब्रोकरेज खुश

Bharti Airtel में हिस्सेदारी बेच सकती है SingTel, शेयर 3% लुढ़का

Utkarsh SFB: 14% टूटकर IPO प्राइस के भी नीचे आया शेयर, 18 महीने पहले हुई थी मार्केट में एंट्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।