GSK Pharma के शेयर में 15% की तूफानी तेजी, Q3 नतीजों से ब्रोकरेज खुश

GSK Pharma Share Price: दिसंबर ​2024 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5 गुना से ज्यादा बढ़कर 229 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 949 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
GSK Pharma का दिसंबर तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 29.8 प्रतिशत बढ़कर 2.8 अरब रुपये हो गया।

GSK Pharma Stock Price: ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा यानि कि GSK Pharma के शेयरों के लिए 17 फरवरी का दिन बेहद अच्छा साबित हुआ। खरीद बढ़ने से बीएसई पर कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत तक चढ़कर अपर सर्किट 2,421.30 रुपये को हिट कर गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर 15.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 2332.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी के अच्छे अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही नतीजों के बाद ICICI Securities और मोतीलाल ओसवाल जैसे ब्रोकरेज ने शेयर के लिए पॉजिटिव रेटिंग बरकरार रखी है।

दिसंबर ​2024 तिमाही में GSK Pharma का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5 गुना से ज्यादा बढ़कर 229 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 45 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 949 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2023 तिमाही में 805 करोड़ रुपये था। EBITDA सालाना आधार पर 29.8 प्रतिशत बढ़कर 2.8 अरब रुपये और EBITDA मार्जिन 270 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 29.7 प्रतिशत हो गया।

ब्रोकरेज ने GSK Pharma के लिए क्या दी रेटिंग और टारगेट प्राइस


तिमाही नतीजों के बाद ICICI Securities ने GSK Pharma की वित्त वर्ष FY25–26E की प्रति शेयर आय के लिए अनुमानों को बढ़ाकर लगभग 5 से 6 प्रतिशत कर दिया है। यह मुख्य रूप से बेहतर मार्जिन आउटलुक के कारण किया गया है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस को घटाकर 2,250 रुपये प्रति शेयर कर दिया है और रेटिंग को बढ़ाकर 'एड' कर दिया है। इस बीच मोतीलाल ओसवाल ने भी GSK Pharma के लिए FY25/FY26/FY27 के अर्निंग अनुमान को 2 प्रतिशत/5 प्रतिशत/7 प्रतिशत बढ़ा दिया है। टारगेट प्राइस 2,170 रुपये प्रति शेयर रखा है।

Concord Biotech का शेयर 12% तक लुढ़का, कमजोर Q3 नतीजों से लगातार दूसरे दिन बिकवाली

प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी

GSK Pharma में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर ने एक साल में केवल 3 प्रतिशत की मजबूती देखी है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 3,087.95 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,825.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 39500 करोड़ रुपये हो गया है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।