Gainers & Losers:निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। मेटल, IT इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 151.48 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 82,201.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 53.60 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 25,145.10 के स्तर पर बंद हुआ।
