Get App

Share Market Updates: सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन हल्की गिरावट में बंद, निफ्टी हरा; निवेशकों की दौलत ₹2.30 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Updates: गुरुवार, 17 सितंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,77,48,363.696 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने पर यह 4,79,78,737.95 करोड़ रुपये हो गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 18, 2026 पर 4:30 PM
Share Market Updates: सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन हल्की गिरावट में बंद, निफ्टी हरा; निवेशकों की दौलत ₹2.30 लाख करोड़ बढ़ी
गुरुवार, 17 सितंबर को भी भारतीय शेयर बाजार लगभग फ्लैट रहे थे।

भारतीय शेयर बाजारों में 18 सितंबर को पहले अच्छी तेजी दिखी लेकिन बाद में सेंसेक्स ने हल्की गिरावट में क्लोजिंग की। हालांकि निफ्टी हरा ही रहा। दिन में सेंसेक्स पिछले बंद भाव से करीब 414 अंक तक उछलकर 74,728.44 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से लगभग 118.55 अंक तक चढ़कर 23,389.15 के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 19.63 अंक लुढ़ककर 74,294.96 पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 75.80 अंकों की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ।

इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। गुरुवार, 17 सितंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,77,48,363.696 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने पर यह 4,79,78,860.47 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 2,30,496.774 करोड़ रुपये की वृद्धि।

एक दिन पहले कैसा रहा था बाजार

गुरुवार, 17 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार लगभग फ्लैट रहे थे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बेंचमार्क ब्याज दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाने और मौद्रिक नीति में आगे भी सख्ती के संकेत दिए जाने के बाद निवेशकों ने सतर्कता बरती थी। सेंसेक्स 21.86 अंक या 0.03 प्रतिशत फिसलकर 74,314.59 पर बंद हुआ था। निफ्टी 53 अंक या 0.23 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 23,270.60 पर बंद हुआ था। बीएसई स्मॉलकैप सिलेक्ट इंडेक्स 0.95 प्रतिशत और मिडकैप सिलेक्ट इंडेक्स 0.72 प्रतिशत चढ़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें