हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में आगे 28.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दे सकती है। ऐसी उम्मीद जेपी मॉर्गन के टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए "ओवरवेट" रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 6,845 रुपये प्रति शेयर रखा है। जेपी मॉर्गन की यह राय हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजमेंट के साथ हुई बैठक के बाद आई है। ब्रोकरेज का कहना है कि हाल के वर्षों में हीरो मोटोकॉर्प का मार्केट शेयर हर साल 120 बेसिस पॉइंट्स कम हुआ है। इसके पीछे सेगमेंट में बदलाव और कुछ सेगमेंट में हिस्सेदारी घटना कारण हैं।
ब्रोकरेज के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प की आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए, कंपनी की रेटिंग में सुधार की गुंजाइश है। लेकिन तभी अगर कंपनी-
जेपी मॉर्गन के मुताबिक, हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजमेंट के साथ मीटिंग में सामने आया...
शेयर एक महीने में 7 प्रतिशत कमजोर
शुक्रवार, 18 सितंबर को हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट है। शेयर एक महीने में 7 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 34.73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पर कुल 43 एनालिस्ट नजर रखे हुए हैं। इनमें से 29 ने "बाय" रेटिंग दी है, 9 ने "होल्ड" की सलाह दी है और 5 ने "सेल" रेटिंग दी है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।