Get App

Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers:मिडकैप इंडेक्स आज 588 प्वाइंट चढ़कर 56,873 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बिकवाली रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में बिकवाली रही। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है। रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 83.72 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 6:05 PM
Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लायंसेज के शेयरों में आज लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं

Gainers & Losers : आज निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। तेल-गैस, एनर्जी और PSE शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी और फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। बैंकिंग, FMCG और ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। सेंसेक्स 280 प्वाइंट गिरकर 80,149 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 66 प्वाइंट गिरकर 24,414 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 461 प्वाइंट गिरकर 51,317 पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल -

United Spirits | CMP: Rs 1,395.35 | यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर 6.5 फीसदी बढ़कर 1,417.30 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इस शराब कंपनी ने अप्रैल-जून अवधि के अच्छे नतीजे पेश किए है। जिसके एक दिन बाद इस शेयर का भाव 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1,417.30 रुपये पर पहुंच गया।

Bajel Projects | CMP: Rs 286 | बाजेल प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 9.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसे पावर ग्रिड से 586.28 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

ICICI Prudential Life | CMP: Rs 695 | आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के शेयरों में लगभग 8 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी का Q1 FY25 नेट प्रॉफिट 8.9 प्रतिशत बढ़कर 225.4 करोड़ रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें