Gainers & losers:सेंसेक्स-निफ्टी नीचे से सुधरकर बढ़त पर हुए बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Buzzing Stocks: बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स 24 जून को शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान दोनों सूचकांकों में शुरुआती कारोबार में 0.50 फीसदी तक की गिरावट आई। लेकिन दोपहर के कारोबारी इनमें तेज रिकवरी हुई और ये हरे निशान में लौट आए

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 7:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक जर्मन कंपनी से बहुउद्देश्यीय जहाजों के लिए 54 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिलने के बाद गार्डन रीच में तीन दिन की गिरावट थम गई और ये 9 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी लेकर बंद हुआ

Gainers & losers: बाजार में आज निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी नीचे से सुधरकर बढ़त पर बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। ऑटो, FMCG और PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। वहीं, मेटल, PSU बैंक इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। फार्मा और IT शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला है। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 131 अंक चढ़कर 77,341 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 37 अंक चढ़कर 23,538 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 43 अंक चढ़कर 51,704 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 148 अंक चढ़कर 55,577 पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल रही -

TBO Tech | CMP: Rs 1,699.9| गोल्डमैन सैक्स द्वारा buy कॉल के साथ कवरेज शुरू करने के बाद शेयरों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और यह 52-सप्ताह के नए हाई पर पहुंच गया। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 1,970 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ खरीदने की सलाह दी है।

Route Mobile | CMP: Rs 1,741.5 | रूट मोबाइल ने सूचित किया है उसने नागपुर, पुणे, हैदराबाद और दिल्ली मेट्रो के लिए व्हाट्सएप आधारित टिकटिंग सुविधा देने के लिए बिलईजी (Billeasy) के साथ समझौता किया है। इस खबर के बाद आज इस शेयर में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 52 सप्ताह के हाई 1,798.70 रुपये पर पहुंच गया।


RPP Infra Projects | CMP: 146.9 | कंपनी को जीएसटी सहित 152.11 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक नई जिला जेल के निर्माण का ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Mazagon Dock | CMP: Rs 3,971 | नौसेना के लिए कलवरी श्रेणी (स्कॉर्पीन) पनडुब्बियों की खरीद पर बातचीत आगे बढ़ने के बाद शेयरों में 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अनुमान है कि 35,000 करोड़ रुपये का सौदा पक्का हो गया है। इससे भारत के पनडुब्बी बेड़े को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Garden Reach Shipbuilders| CMP: Rs 1,750 | कंपनी को एक जर्मन कंपनी से बहुउद्देश्यीय जहाजों के लिए 54 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों में तीन दिन की गिरावट थम गई और ये 9 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी लेकर बंद हुआ। यह ऑर्डर 33 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

Welspun Specialty| CMP: Rs 42.2 | भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) से 117 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरने के बाद बीएसई पर इसके शेयरों में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई।

Market outlook : हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 25 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Fertiliser stocks | जीएसटी काउंसिल द्वारा उर्वरक सेक्टर को जीएसटी से छूट देने के प्रस्ताव के बावजूद शुरुआती कारोबार में उर्वरक कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Cipla | CMP: Rs 1,507.9 | कंपनी को अमेरिकी FDA से छह टिप्पणियां प्राप्त होने के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर में 2 फीसदी की गिरावट आई।

CarTrade Tech | CMP: Rs 836 | ब्लॉक डील में 588.3 करोड़ रुपये के शेयरों के सौदे बाद शेयरों में गिरावट आई। कारट्रेड टेक में करीब 71 लाख शेयर या 15.1 फीसदी इक्विटी का खरीद-फरोख्त 828 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुआ है।

Inox Green Energy | CMP: Rs 166 | इस ग्रीन एनर्जी कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा फंड जुटाने पर विचार करने की घोषणा के बाद शेयरों में पांच प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।