Market outlook : हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 25 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : निफ्टी के सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में एमएंडएम, श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, सन फार्मा और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के नाम शामिल हैं, जबकि सिप्ला, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, कोल इंडिया और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 8:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market : कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स लगातार मजबूत बना रहा और 51,200-51,000 के सपोर्ट ज़ोन को छूने के बाद, तेजी से वापस उछला। अब इसके लिए 52,000 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है

Stock market : 24 जून को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 131.18 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 77,341.08 पर और निफ्टी 36.70 अंक या 0.16 फीसदी बढ़कर 23,537.80 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1800 शेयरों में तेजी आई, 1696 शेयरों में गिरावट रही और 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.3-0.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी के सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में एमएंडएम, श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, सन फार्मा और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के नाम शामिल हैं, जबकि सिप्ला, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, कोल इंडिया और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो कैपिटल गुड्स ऑटो, एफएमसीजी, टेलीकॉम और पावर इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की तेजी देखने को मिली जबकि मेटल, तेल और गैस, पीएसयू बैंक और मीडिया में 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

25 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज शुरुआती कारोबार में नीचे की ओर फिसला। लेकिन ऑवरली चार्ट पर तेजड़िए 55 ईएमए के आसपास अपना बचाव करने में सक्षम रहे। अब जब तक निफ्टी 23,300 से ऊपर टिका रहेगा तब तक इसका शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव बना रहेगा। इस समय ट्रेडर्स को गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह होगी। ऊपरी स्तर पर निफ्टी के लिए 23,600 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। 23600 से ऊपर जाकर मजबूती दिखाने पर कॉल राइटर्स अपनी पोजीशन समेटते दिख सकते हैं।

प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग नियमों में नरमी संभव, PFC और REC जैसी कंपनियों को लगे पंख

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि निफ्टी आज कंसोलीडेशन रेंज के निचले छोर से वापसी करता दिखा और कारोबारी सत्र के अंत में इसने एक हरे रंग की कैंडल बनाई। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 23,400 पर सपोर्ट है, जबकि ऊपर की तरफ 23,660 पर रजिस्टेंस है। इस रेंज के किसी भी तरफ आने वाला ब्रेक आउट बाजार की दिशा साफ करेगा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स लगातार मजबूत बना रहा और 51,200-51,000 के सपोर्ट ज़ोन को छूने के बाद, तेजी से वापस उछला। अब इसके लिए 52,000 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। इस लेवल पर कॉल साइड में सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट बना हुआ है। इस रजिस्टेंस के पार हो जाने पर बैंक निफ्टी में 52,400-52,800 का स्तर देखने को मिल सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।