Get App

Gainers & Losers: इन 10 शेयरों ने इंट्रा-डे में मचाया धमाल, जिसने ली ट्रेड, भर गया पॉकेट

Gainers & Losers: लगातार सात कारोबारी दिनों में करीब 8 फीसदी से अधिक रिकवरी के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) अब रिकॉर्ड हाई से 7 फीसदी से थोड़ी ही अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 4:11 PM
Gainers & Losers: इन 10 शेयरों ने इंट्रा-डे में मचाया धमाल, जिसने ली ट्रेड, भर गया पॉकेट
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 520.90 प्वाइंट्स यानी 0.65% उछलकर 80116.49 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.67% यानी 161.70 प्वाइंट्स चढ़कर 24328.95 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मजबूत रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी आज लगातार सातवें दिन खरीदारी का माहौल दिखा। हालांकि सेक्टरवाइज रुझान मिला-जुला रहा जैसे कि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और प्राइवेट बैंकों का निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक टूट गया लेकिन आईटी, ऑटो, फार्मा और रियल्टी सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला। निफ्टी आईटी तो आज 4% से अधिक उछलकर बंद हुआ है जबकि निफ्टी ऑटो में 2 फीसदी से अधिक तो फार्मा और रियल्टी के निफ्टी में 1-1 फीसदी से अधिक तेजी रही।

दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 520.90 प्वाइंट्स यानी 0.65% उछलकर 80116.49 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.67% यानी 161.70 प्वाइंट्स चढ़कर 24328.95 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयर अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेजी से ऊपर-नीचे हुए हैं, उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।

इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार खरीदारी

Waaree Energies । मौजूदा भाव: ₹3006.15 (+15.10%)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें