Get App

Gainers & Losers: वौलेटिलिटी के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आज ये 9 स्टॉक बाजार में रहें टॉप गेनर एंड लूजर

Persistent Systems का शेयर आज 11 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दूसरी तिमाही में CC रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से बेहतर 5% रही। डॉलर आय ग्रोथ 5.3% वहीं मुनाफा और आय में भी 6% की बढ़त रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 5:01 PM
Gainers & Losers: वौलेटिलिटी के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आज ये 9 स्टॉक बाजार में रहें टॉप गेनर एंड लूजर
आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:  निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। आज IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि फार्मा, PSE, ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद रहा जबकि एनर्जी, मेटल शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 138.74 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 80,081.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.60 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,435.50 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Firstsource Solutions | CMP: Rs 339.10 | आज यह शेयर 9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। आरपी-संजिव गोयनका ग्रुप की कंपनी फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस ने अमेरिकी मॉर्गेट बिजनेस के लिए एक डोमेन-सेंट्रिक लॉर्ज लैंगुएज-मॉडल बनाने का फैसला लिया है।

Amber Enterprises | CMP: Rs 6,320 | आज शेयर 11 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी के बोर्ड द्वारा AmberPR Technoplast India और अंबर एंटरप्राइजेज के बीच विलय की योजना को मंजूरी देने के अलावा वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजों में मजबूत आंकड़े पेश करने के बाद आज शेयर में खरीदारी दिखी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें