Get App

Gainer & Losers: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद ऊपर से फिसला बाजार,इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainer & Losers:अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा चेन्नई स्थित इंडिया सीमेंट्स में 1,889 करोड़ रुपये में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण पर बाजार ने खुशी जताई। सरकार द्वारा कुछ कलपुर्जों के आयात पर सीमा शुल्क में छूट की अवधि बढ़ाने के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स , भारत डायनेमिक्स , भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 5:18 PM
Gainer & Losers: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद ऊपर से फिसला बाजार,इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
28 जून को सुबह के सौदों में भारती एयरटेल के शेयरों ने अब तक के उच्चतम स्तर को छुआ, जबकि वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर्स के शेयरों ने 52-सप्ताह के शिखर को छुआ

Gainer & Losers : जुलाई सीरीज के पहले दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली है। रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर से फिसले हैं। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। आज तेल-गैस, फार्मा और एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, PSE,और मेटल इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स ने इंट्राडे में 79,671.58 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। निफ्टी ने इंट्राडे में 24,174 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। वहीं, मिडकैप ने इंट्राडे में 55,927.60 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। लेकिन कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 210 प्वाइंट गिरकर 79,033 पर और निफ्टी 34 प्वाइंट गिरकर 24,011 पर बंद है। वहीं, बैंक निफ्टी 469 प्वाइंट गिरकर 52,342 पर बंद हुआ। इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल।

UltraTech Cement | CMP: Rs 11,60.50 | अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा चेन्नई स्थित इंडिया सीमेंट्स में 1,889 करोड़ रुपये में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण पर बाजार ने खुशी जताई, जिससे आज ये शेयर 11,875 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

Godrej Properties | CMP: Rs 3,198 | वित्त वर्ष 2024 में 22,500 करोड़ रुपये की अब तक की सबसे अधिक प्री-सेल की जानकारी के बाद इस शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और यह 3,170 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

JSW Infrastructure | CMP: Rs 328.40 | नवकार कॉरपोरेशन में मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और यह 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 336 रुपये पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें