Gainers & Losers: शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers:इंडिया VIX गिरकर 15 पर आ गया। सभी 13 अहम सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। जिसमें निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो सबसे ज़्यादा तेजी में रहे। छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। जिसके चलते बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप एंडेक्स 0.8 फीसदी और 1.2 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 5:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gainers & Losers : बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक का उछाल आया। कंपनी द्वारा जून के अच्छे आंकड़े पेश करने के चलते शेयर में तेजी आई है

Buzzing stocks: शानदार ग्लोबल संकेतों से आज बाजार में जोश दिखा। सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त पर बंद हुए है।मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। ऑटो, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी रही। तेल-गैस, एनर्जी, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 820 अंक चढ़कर 79,706 पर बंद हुआ है। निफ्टी 251 अंक चढ़कर 24,368 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 328 अंक चढ़कर 50,485 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी रही। आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल-

Eicher Motors | CMP: Rs 4,837 | अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के उम्मीद से बेहतर नतीजे आने के बाद आयशर मोटर्स के शेयरों में करीब आज करीब 6 फीसदी की तेजी आई। कंपनी ने अनुकूल कमोडिटी कीमतों, इन्वेंट्री लाभ और रॉयल एनफील्ड (आरई) सेगमेंट में अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ के कारण सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़त के साथ 1,101 करोड़ रुपये का कंसोलीडेटेड मुनाफा दर्ज किया है। कामकाजी आय 4,393 करोड़ रुपये रही है। इसमें सालाना आधार पर 10.2 फीसदी की बढ़त हुई है।

Godfrey Phillips | CMP: Rs 4,448 | गॉडफ्रे फिलिप्स कंपनी की सिगरेट सेल्स वॉल्यूम अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर रही है। इसके चलते कंपनी के शेयरों में लगभग 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।


Bombay Burmah Trading Corporation | CMP: Rs 2,31.9 | बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक का उछाल आया। कंपनी द्वारा जून के अच्छे आंकड़े पेश करने के चलते शेयर में तेजी आई है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी को 222.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 156.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

Cochin Shipyard | CMP: Rs 2,375.60 | कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में आज 3 फीसदी की बढ़त हुई। जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी के नतीजे मजबूत रहे है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में 77 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं कंपनी की कामकाजी आय 62.1 फीसदी बढ़कर 771.47 करोड़ रुपये रही है।

Lupin | CMP: Rs 2,115 | ग्लोबल ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन द्वारा कंपनी की रेटिंग को 'ओवरवेट' में अपग्रेड करने और कंपनी के मजबूत Q1FY25 परिणामों के बाद इसके लक्ष्य मूल्य को भी बढ़ाकर 2,400 रुपये करने के बाद इस स्टॉक में 3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

Birla Corporation | CMP: Rs 1,357 | जून में समाप्त तिमाही में कंपनी के लाभ और मुनाफे में साल दर साल गिरावट दर्ज किए जाने के बाद बिड़ला कॉर्पोरेशन के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "सीमेंट की असामान्य रूप से कम कीमतों और मांग में सुस्ती के साथ-साथ जूट उद्योग में अभूतपूर्व मंदी ने बिड़ला कॉर्पोरेशन के जून तिमाही के मुनाफे को कम कर दिया।"

Market outlook : सेंसेक्स- निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त पर बंद, जानिए 12 अगस्त को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Steel Authority of India | CMP: Rs 129.3 | स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के शेयरों में 6 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी ने बताया है कि चीन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण घरेलू इस्पात की कीमतों में कमजोरी के बीच Q1FY25 में समेकित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 61 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 81.78 करोड़ रुपये रह गई है।

Nexus Select Trust | CMP: Rs 137.2 | नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आई। ब्लॉक डील में नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT इकाइयों में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बिकने के बाद ये गिरावट आई है। इस ब्लॉक डील में निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ग्रुप संभावित विक्रेता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।