Get App

Gainers & Losers: 18 दिसंबर के बाद से Nifty-Sensex का तगड़ा जोश, इंट्रा-डे में इन शेयरों से बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: नए साल में खरीदारी का रुझान बना हुआ है और वर्ष 2025 के दूसरे कारोबारी दिन तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty में डेढ़ फीसदी से अधिक तेजी दिखी। अब रिकॉर्ड हाई से ये 8 फीसदी से कम ही नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था और इसके बाद बिकवाली के चलते ये 10 फीसदी से अधिक नीचे तक आ गए थे

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 4:13 PM
Gainers & Losers:  18 दिसंबर के बाद से Nifty-Sensex का तगड़ा जोश, इंट्रा-डे में इन शेयरों से बना तगड़ा पैसा
दिन के आखिरी में सेंसेक्स 1436.30 प्वाइंट्स यानी 1.83% फीसदी के उछाल के साथ 79,943.71 और निफ्टी 1.88% यानी 445.75 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24,188.65 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: पिछले तीन महीने की हाहाकार के बाद इस साल की शुरुआत अभी तक शुभ ही दिख रही है। लगातार दो दिनों में घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) दो फीसदी से अधिक मजबूत हुए। आज इंट्रा-डे में निफ्टी 50 ने 18 दिसंबर के बाद पहली बार 24200 और सेंसेक्स 80 हजार का लेवल पार किया। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 1436.30 प्वाइंट्स यानी 1.83% फीसदी के उछाल के साथ 79,943.71 और निफ्टी 1.88% यानी 445.75 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24,188.65 पर बंद हुआ है।

ब्रोडर लेवल पर स्मॉलकैप और मिडकैप में भी जमकर खरीदारी हुई। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी ऑटो 3 फीसदी से अधिक, निफ्टी आईटी 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ तो बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी और ऑयल एंड गैस के निफ्टी इंडेक्स 1-1 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़े। खरीदारी के इस माहौल में खास एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में जोरदार तेजी आई तो कुछ में भारी गिरावट रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़े ये शेयर

RailTel Corporation of India । मौजूदा भाव: ₹422.10 (+4.24%)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें