Gainers & Losers: सिर्फ एक सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन, इंट्रा-डे में इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा
Gainers & Losers: बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार चौथे दिन आज लाल रहा। रिकॉर्ड हाई से फिलहाल ये 13 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स 424.90 प्वाइंट्स यानी 0.56% गिरकर 75311.06 और निफ्टी भी 0.51% यानी 117.25 प्वाइंट्स फिसलकर 22795.90 पर बंद हुआ है।
Gainers & Losers: मेटल शेयरों को छोड़ घरेलू मार्केट को आज किसी भी सेक्टर से सपोर्ट नहीं मिला। निफ्टी 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स 424.90 प्वाइंट्स यानी 0.56% गिरकर 75311.06 और निफ्टी भी 0.51% यानी 117.25 प्वाइंट्स फिसलकर 22795.90 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
इन शेयरों में आई जोरदार तेजी
NHPC । मौजूदा भाव: ₹79.85 (+0.06%)
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने एनएचपीसी को आउटपरफॉर्म से अपग्रेड करके हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म रेटिंग दी तो शेयरों में आज तीसरे दिन लगातार खरीदारी का रुझान दिखा और आज इंट्रा-डे में यह 2.91% उछलकर ₹82.13 पर पहुंच गया। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने अधिक कैपेक्स के चलते लक्ष्य ₹120 से घटाकर ₹117 कर दिया है। तीन दिनों में इसके शेयर 9% से अधिक मजबूत हुए हैं।
JSW Infra । मौजूदा भाव: ₹259.50 (+8.94%)
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के पॉजिटिव रुझान पर कमजोर मार्केट में भी जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹262.00 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसे 330 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।
Religare Ent । मौजूदा भाव: ₹265.30 (+18.97%)
डाबर इंडिया के प्रमोटर्स बर्मन फैमिली अब रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के भी प्रमोटर हैं। इस खुलासे पर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹267.60 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। बर्मन फैमिली के पास अब रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की 25.16 फीसदी हिस्सेदारी है।
NACLO । मौजूदा भाव: ₹201.25 (+4.19%)
Hindalco । मौजूदा भाव: ₹653.60 (+2.29%)
एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों के चलते इससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों में पिछले 5 दिनों से लगातार तेजी जारी है। आज की बात करें तो निफ्टी मेटल पर सबसे अधिक बढ़त नालको में रही जोकि इंट्रा-डे में 4.84% उछलकर ₹202.50 पर पहुंच गया और हिंडालको भी इंट्रा-डे में 2.66% उछलकर ₹655.95 पर पहुंच गया।
ढह गए ये शेयर
M&M । मौजूदा भाव: ₹2667.80 (-6.07%)
Tata Motors । मौजूदा भाव: ₹672.90 (-2.46%)
ईवी पॉलिसी में बदलाव की तैयारी पर एमएंडएम और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज ऑटो कंपनियों के शेयर भी ढह गए। इंट्रा-डे में एमएंडएम के शेयर 6.59% फिसलकर ₹2653.25 और टाटा मोटर्स के शेयर 2.70% टूटकर ₹671.30 पर आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक टेस्ला जैसी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए ईवी पर इंपोर्ट ड्यूटी को 110 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी किया जा सकता है और इससे घरेलू ईवी कंपनियों को झटका लग सकता है।
CIE Automotive India । मौजूदा भाव: ₹421.65 (-1.94%)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया का कंसालिडेटेड मुनाफा 1.1% बढ़कर ₹179 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 5.8% गिरकर ₹2,109.95 करोड़ पर आ गया। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 4.41% टूटकर ₹411.05 पर आ गए।
Bank of India । मौजूदा भाव: ₹101.35 -3.65 (-3.48%)
बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीआई को जानकारी भेजी है कि गुप्ता पावर इंफ्रा के एनपीए को फ्रॉड घोषित किया गया है। यह एनपीए करीब 227 करोड़ रुपये का है।
Dr Reddy's । मौजूदा भाव: ₹1151.60 (-1.65%)
एनएसई पर डॉ रेड्डीज के 249.55 करोड़ रुपये के 21,69,957 शेयरों की ₹1150 के भाव पर ब्लॉक डील के चलते शेयरों पर दबाव बना और इंट्रा-डे में यह 2.13% टूटकर ₹1146.00 पर आ गया।
(सभी भाव बीएसई से)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।