Gainers & Losers: साल 2025 की ग्रीन शुरुआत, इंट्रा-डे में इन शेयरों से बना फटाफट तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: इस साल के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू मार्केट में खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty खरीदारी के इस माहौल में अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं लेकिन रिकॉर्ड हाई से ये 9.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
नए साल के पहले दिन के आखिरी में सेंसेक्स 368.40 प्वाइंट्स यानी 0.47% फीसदी के उछाल के साथ 78,507.41 और निफ्टी 0.41% यानी 98.10 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,742.90 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: नए साल की शुरुआत स्टॉक मार्केट के लिए शानदार रही। दुनिया भर के अहम स्टॉक मार्केट आज बंद रहे और भारत में भी कमोडिटी मार्केट दूसरे हाफ में बंद ही है। इक्विटी मार्केट की बात करें तो घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती उठा-पटक के बाद ग्रीन जोन में आए और आखिरी तक बढ़त बनाए रखा। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 368.40 प्वाइंट्स यानी 0.47% फीसदी के उछाल के साथ 78,507.41 और निफ्टी 0.41% यानी 98.10 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,742.90 पर बंद हुआ है।

सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी रियल्टी 1 फीसदी से अधिक टूटा है जबकि ऑटो का निफ्टी इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछलकर बंद हुआ है। इस साल के पहले कारोबारी दिन खास एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में जोरदार तेजी आई तो कुछ में भारी गिरावट रही। यहां इन शेयरों के बारे में और इनमें तेज उतार-चढ़ाव की वजह के बारे में बताया जा रहा है।

ये शेयर बने रॉकेट


Maruti Suzuki । मौजूदा भाव: ₹11221.20 (+3.26%)

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की कार सेल्स दिसंबर में 30 फीसदी उछल गई तो शेयर भी आज 3.70 फीसदी उछलकर 11268.00 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने दिसंबर में 1,78,248 गाड़ियां बेची थी जबकि दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा 1,37,551 यूनिट्स था।

M&M । मौजूदा भाव: ₹3080.70 (+2.45%)

एमएंडएम की सेल्स दिसंबर महीने में सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 41,424 गाड़ियों तक पहुंची तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 2.67 फीसदी उछलकर 3086.65 रुपये पर पहुंच गए।

SJVN । मौजूदा भाव: ₹110.90 (+6.23%)

बिहार सरकार से मिला ₹5663 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला तो एसजेवीएन के शेयर 7.57 फीसदी उछलकर 112.30 रुपये पर पहुंच गए। एग्रीमेंट के मुताबिक कंपनी 1000 मेगावाट की हाथीदाह दुर्गावती पंप स्टोरेज परियोजना (PSP) को डेवलप करेगी। इसमें 9.39 रुपये प्रति किलोवाट घंटे का टैरिफ होगा और कैलकुलेशन फरवरी 2024 के प्राइस लेवल पर की जाएगी औऱ पंपिंग एनर्जी रेट 3 रुपये प्रति किलोवाट घंटे होगी। इस परियोजना से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है।

NCC । मौजूदा भाव: ₹277.45 (+1.28%)

साल 2024 के आखिरी दिन धमाल एनसीसी को ₹350 करोड़ का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 2.43 फीसदी उछलकर 280.60 रुपये पर पहुंच गए। यह ऑर्डर एक प्राइवेट कंपनी ने दिया है और बिल्डिंग डिविजन से जुड़ा है। इस पर 32 महीने में काम पूरा करना है।

Power Mech Projects । मौजूदा भाव: ₹2715.10 (+5.74%)

अदाणी पावर से 294 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने पर पावर मेच के शेयर 6.21 फीसदी उछलकर 2727.20 रुपये पर पहुंच गए। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को स्टीम जेनेरेटर (SG), स्टीम टर्बाईन जेनेरेटर (STG) और इससे जुड़े उपकरणों के परफॉरमेंस गारंटी टेस्ट के लिए ओवरहॉलिंग सर्विसेज, कंडीशन एसेसमेंट, इरेक्शन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और मैनपावर सपोर्ट का काम मिला है।

ये शेयर हुए धड़ाम

Paytm । मौजूदा भाव: ₹986.80  (-3.01%)

एनपीसीआई ने यूपीआई को लेकर कैप की जो लिमिट तय की थी, उसे लागू करने की तारीख दो साल आगे खिसका दी तो पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस के शेयर इंट्रा-डे में 4.01 फीसदी टूटकर 976.55 रुपये पर आ गए। एनपीसीआई ने करीब चार साल पहले नवंबर 2020 में एक प्रस्ताव पेश किया था जिसके मुताबिक यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शंस की संख्या पर अधिकतम 30 फीसदी का कैप लगा दिया गया यानी कि किसी एक डिजिटल पेमेंट फर्म के पास 30 फीसदी से अधिक मार्केट शेयर नहीं हो सकता। इसे 2024 के आखिरी से लागू होना था लेकिन एनपीसीआई के बयान के मुताबिक अब यह दिसंबर 2026 के आखिरी में लागू होगा।

Easy Trip Planners । मौजूदा भाव: ₹15.72 (-0.95%)

ईजमायट्रिप की पैरेंट कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने इस्तीफा दिया तो शेयर 1.51 फीसदी टूटकर 15.63 रुपये पर आ गए। एक दिन पहले निशांत ने करीब 5 करोड़ शेयर बेचे थे तो भाव करीब 10 फीसदी टूट गए थे। निशांत के बाद अब उनके भाई और कंपनी के सीएफओ रिकांत पिट्टी कंपनी के सीईओ बने हैं।

Bajaj Auto । मौजूदा भाव: ₹8740.60 (-0.70%)

दिसंबर महीने में सेल्स गिरने के चलते बजाज ऑटो के शेयर इंट्रा-डे में 2.86 फीसदी फिसलकर 8550.00 रुपये पर आ गया। इसकी टोटल सेल्स दिसंबर 2024 में सालाना आधार पर 3.26 लाख यूनिट्स से गिरकर 3.23 यूनिट्स पर आ गया। वहीं मार्केट का अनुमान 3.55 लाख यूनिट्स की सेल्स का था।

TVS Holdings । मौजूदा भाव: ₹9302.75 (-12.04%)

टीवीएस होल्डिंग्स ने टीवीएस एमेरेल्ड में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी एक प्रमोटर ग्रुप कंपनी वीई ईएस ट्रेडिंग को ₹485.85 करोड़ में बेच दी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 12.54 फीसदी टूटकर 9250.00 रुपये तक आ गए।

Escorts Kubota । मौजूदा भाव: ₹3303.00 (-1.00%)

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की सेल्स दिसंबर 2024 में सालाना आधार पर 11 फीसदी गिरकर 5,472 यूनिट्स पर आ गई तो शेयर 3.35 फीसदी फिसलकर 3224.50 रुपये तक आ गए।

(सभी भाव बीएसई से)

Paytm Share Price: NPCI ने टाला यह फैसला, पेटीएम के शेयरों को लगी करारी चोट, 4% से ज्यादा आई गिरावट

साल 2024 के आखिरी दिन, NCC को मिला ₹350 करोड़ का ऑर्डर, टारगेट से अब इतनी ही दूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।