Get App

Gainers & losers: सेंसेक्स-निफ्टी नीचे से सुधरकर हुए बंद, इन शयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & losers: बैंक निफ्टी 428 प्वाइंट गिरकर 50,889 पर बंद हुआ है। मिडकैप 131 प्वाइंट गिरकर 56,742 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 83.70 के स्तर पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 5:43 PM
Gainers & losers: सेंसेक्स-निफ्टी नीचे से सुधरकर हुए बंद, इन शयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
Buzzing Stocks : अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज नोमुरा द्वारा शेयर के लिए 'buy' की सिफारिश के साथ अपग्रेड करने के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली

Gainers & losers: जुलाई वायदा एक्सपायरी पर बाजार में रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स- निफ्टी आज नीचे से सुधरकर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिली है। तेल-गैस, ऑटो, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। PSE,फार्मा और इंफ्रा इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। हालंकि मेटल, रियल्टी ओर बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 109 प्वाइंट गिरकर 80,040 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 7 प्वाइंट गिरकर 24,406 पर बंद है। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली है-

Suzlon Energy | CMP: Rs 62.01 | सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। लगातार चौथे सत्र में बढ़त के कायम रखते हुए स्टॉक 25 जुलाई को ये स्टॉक अपने मल्टी ईयर हाई पर पहुंच गया।। जून 2024 को समाप्त तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद से शेयर जोश में हैं।

KPIT Technologies | CMP: Rs 1,789.90 | केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर में 3.5 फीसदी की गिरावट आई तिमाही नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय बंटी हुई। कुछ विश्लेषक शेयर को लेकर बुलिश हैं। उनका मानना कि यह शेयर स्वस्थ ऑर्डर बुक के कारण 2,100 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। जबकि कुछ दूसरे ब्रोकर्स की राय है कि महंगे वैल्युएशन के कारण शेयर में 40 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

RBL Bank | CMP: Rs 230.65 | ब्लॉक डील के ज़रिए 7.95 फीसदी हिस्सेदारी बेचे जाने के बाद आज आरबीएल बैंक के शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। 1,100 करोड़ रुपये के इस लेन-देन में संभवतः निजी इक्विटी फर्म ईक्यूटी (पूर्व में बैरिंग पीई एशिया) ने आरबीएल बैंक से बाहर निकलने का फ़ैसला किया है। आरबीएल बैंक के लगभग 4.8 करोड़ शेयरों में 229.50 रुपये की औसत कीमत पर सौदा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें