Get App

Gainers & Losers: 30 अगस्त को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

एथेनॉल में गन्ने का सिरप इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है। नए मार्केटिंग सीजन के लिए सिरप के इस इस्तेमाल को मंजूरी मिली है। 1 नवंबर से एथेनॉल ब्लेंडिंग के लिए सप्लाई शुरू होगी। इस खबर के बाद Dalmia Bharat Sugar, Shree Renuka Sugar, Triveni Engineering, और Bajaj Hindusthan का शेयर 16 फीसदी तक की बढ़त लेकर बंद हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2024 पर 5:23 PM
Gainers & Losers: 30 अगस्त को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
Gainers & Losers:सितंबर सीरीज का शानदार आगाज हुआ और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए।

Gainers & Losers:सितंबर सीरीज का शानदार आगाज हुआ और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए। निफ्टी लगातार 12वें दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। फार्मा, रियल्टी, PSE शेयर, तेल-गैस, निफ्टी बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। हालांकि FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 231.16 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 82,365.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 83.96 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 25,235.90 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Sugar stocks | एथेनॉल में गन्ने का सिरप इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है। नए मार्केटिंग सीजन के लिए सिरप के इस इस्तेमाल को मंजूरी मिली है। 1 नवंबर से एथेनॉल ब्लेंडिंग के लिए सप्लाई शुरू होगी। नई पॉलिसी के तहत बी-हैवी, सी-हैवी मोलेसिस इस्तेमाल को मंजूरी मिली है। जिसके चलते आज शुगर कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। Dalmia Bharat Sugar, Shree Renuka Sugar, Triveni Engineering, और Bajaj Hindusthan का शेयर 16 फीसदी तक की बढ़त लेकर बंद हुए।

Fortis Healthcare | CMP: Rs 551 | आज यह शेयर 4.5 फीसदी के उछाल के साथ 563 रुपये के अपने ऑल टाइम पर पहुंचा। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ कामकाज नजर आया। अब तक एक्सचेंजों पर 26 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जो 1 महीने के दैनिक कारोबार के औसत 20 लाख शेयरों से काफी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें