Gainers & Losers: बजट के बाद का पहला कारोबारी दिन, इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल
Gainers & Losers: लगातार चार कारोबारी दिनों की तेजी के बाद लगातार दूसरे कारोबार दिन आज घरेलू मार्केट में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से एक बार फिर 11 फीसदी से अधिक नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 319.22 प्वाइंट्स यानी 0.41% की गिरावट के साथ 77186.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.52%% यानी 121.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23361.05 पर बंद हुआ है।
Gainers & Losers: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के टैरिफ लगाने के फैसले ने दुनिया भर के मार्केट को तगड़ा झटका दिया। घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का काफी दबाव रहा। ऑटो, आईटी और फार्मा सेक्टर ने मार्केट को संभालने की कोशिश की लेकिन इनके भी निफ्टी इंडेक्स में तेजी 1 फीसदी से कम ही रही। वहीं एफएमसीजी और मेटल के निफ्टी इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुए। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 319.22 प्वाइंट्स यानी 0.41% की गिरावट के साथ 77186.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.52%% यानी 121.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23361.05 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही, कुछ तो रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
रॉकेट की स्पीड से ये शेयर चढ़े ऊपर
Swiggy । मौजूदा भाव: ₹458.30 (+5.28%)
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने Buy रेटिंग के साथ स्विगी की कवरेज शुरू की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.48 फीसदी उछलकर ₹463.50 पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 500 रुपये पर फिक्स किया है। कोटक को उम्मीद है कि 2025 से 2028 तक फूड डिलीवरी बिजेनस सालाना 19% की स्थिर दर से बढ़ेगा। वहीं क्विक कॉमर्स सालाना 63% की तेज रफ्तार से बढ़ेगा।
Eicher Motors । मौजूदा भाव: ₹5470.90 (+1.53%)
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बुलेट बेचने वाली आयशर मोटर्स के शेयर आज बिकवाली के माहौल में भी जनवरी महीने के सेल्स के दमदार आंकड़ों पर इंट्रा-डे में 3 फीसदी उछलकर ₹5550.00 पर पहुंच गए जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। रॉयल एनफील्ड के मोटरसाइकिल की टोटल सेल्स जनवरी में सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 91,132 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसका निर्यात भी इस दौरान 79% उछलकर 10,080 यूनिट्स पर पहुंच गया। 350सीसी तक के मोटरसाइकिल्स की बिक्री 17% बढ़कर 78,815 यूनिट्स और इससे अधिक सीसी के मोटरसाइकिल्स की बिक्री 44% उछलकर 12,317 यूनिट्स पर पहुंच गई।
Bajaj Finance । मौजूदा भाव: ₹8423.80 (+5.28%)
बजट के बाद अब आरबीआई से रेट कटौती की उम्मीद में कंज्म्प्शन स्टॉक्स को अच्छा सपोर्ट दिया है। इसके अलावा 30 जनवरी को एक्सिस सिक्योरिटीज ने बजाज फाइनेंस के दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजे पर 950 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। ऐसे में बजाज फाइनेंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.48 फीसदी उछलकर ₹8440.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। आज सेंसेक्स का यह टॉप गेनर है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर ₹4308 करोड़ पर पहुंच गया।
M&M। मौजूदा भाव: ₹3171.35 (+2.96%)
जनवरी 2025 के सेल्स डेटा पर एमएंडएम के शेयर इंट्रा-डे में 3.50 फीसदी उछलकर ₹3188.00 पर पहुंच गए। जनवरी 2025 में सालाना आधार पर इसकी टोटल सेल्स 16 फीसदी बढ़कर 85,432 यूनिट्स पर पहुंच गई। पैसेंजर वेईकल्स की इस दौरान 18 फीसदी बढ़कर 50,659 यूनिट्स पर पहुंच गई।
Maruti । मौजूदा भाव: ₹13115.00 (+1.50%)
जनवरी के मजबूत सेल्स डेटा पर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर इंट्रा-डे में 3.95 फीसदी उछलकर ₹13431.60 पर पहुंच गए। जनवरी में इसका थोक बिक्री सालाना आधार पर 6 फीसदी उछलकर 2,12,251 यूनिट्स पर पहुंच गई। घरेलू मार्केट में पैसेंजर वेईकल्स की बिक्री इस दौरान 4.07 फीसदी उछलकर 1,73,599 यूनिट्स पर पहुंच गया।
ढह गए ये शेयर
GR Infra Projects । मौजूदा भाव: ₹1216.00 (-4.75%)
दिसंबर तिमाही में मुनाफा बढ़ने के बावजूद जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयर इंट्रा-डे में 6.64 फीसदी टूटकर ₹1191.90 पर आ गए। शेयर इसलिए टूटे क्योंकि कंपनी का मुनाफा दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर 7.8 फीसदी बढ़कर ₹261.7 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 20.6 फीसदी गिरकर ₹1,694.5 करोड़ पर आ गया। इसके अलावा ईबीआईटीडी भी 27.1 फीसदी फिसलकर ₹369.8 करोड़ और EBITDA मार्जिन 23.8 फीसदी से गिरकर 21.8 फीसदी पर आ गया।
HUDCO । मौजूदा भाव: ₹198.15 (-8.75%)
प्रधानमंत्री आवाज योजना के क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम के तहत बजटीय आवंटन घटने के चलते हुडको के शेयर इंट्रा-डे में 6.64 फीसदी फिसलकर ₹192.50 पर आ गए। इस बार इस स्कीम को ₹3500 करोड़ मिले हैं जबकि पिछली बार ₹4000 करोड़ मिले थे।
L&T । मौजूदा भाव: ₹3287.25 (-4.64%)
बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष 2026 के कैपिटल एक्पेंडिचर (कैपेक्स) के अनुमान को 10 फीसदी बढ़ाकर ₹11.2 लाख करोड़ किया है जोकि मार्केट को कम बढ़ोतरी दिख रही है। अब चूंकि एलएंडटी के ऑर्डरबुक में सरकारी ऑर्डर का हिस्सा काफी बड़ा होता है तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.18 फीसदी टूटकर ₹3270.20 पर आ गए। आज सेंसेक्स का यह टॉप लूजर है।
दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स के शेयर इंट्रा-डे में 3.21 फीसदी टूटकर ₹392.00 पर आ गए। कंपनी को दिसंबर 2024 तिमाही में ₹22.47 करोड़ का नेट लॉस हुआ जबकि दिसंबर 2023 तिमाही में इसे ₹50.02 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था। हालांकि कंपनी की टोटल इनकम इस दौरान ₹88.77 करोड़ से बढ़कर ₹ 185.77 करोड़ पर पहुंच गई।
Tata Motors । मौजूदा भाव: ₹687.45 (-2.64%)
जनवरी के कमजोर सेल्स डेटा पर टाटा मोटर्स के शेयर इंट्रा-डे में 2.85 फीसदी टूटकर ₹686.00 पर आ गए। जनवरी 2025 में सालाना आधार पर इसकी टोटल सेल्स 7 फीसदी बढ़कर 80,304 यूनिट्स पर आ गई। घरेलू बिक्री 7 फीसदी गिरकर 78,159 यूनिट्स पर आ गई। इस दौरान कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री 32,092 यूनिट्स से फिसलकर 31,988 यूनिट्स पर पहुंच गई।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।