Get App

Gainers & Losers: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 11 सितंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: प्रिज्म जॉनसन का शेयर 11 सितंबर को 9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 11 सितंबर को कंपनी के 7 करोड़ से भी ज्यादा शेयरों में ट्रांजैक्शन देखने को मिला, जबकि इसका एक महीने का ट्रेडिंग वॉल्यूम 37 लाख शेयर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2024 पर 5:04 PM
Gainers & Losers: लाल निशान में बंद हुआ बाजार,  11 सितंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
BMW ने 2024 के लिए गाइडेंस घटाया है। भारत की कई एंसिलरी कंपनियां BMW को पार्ट्स सप्लाई करती है।

Gainers & Losers: निफ्टी बैंक एक्सपायरी पर बाजार में दबाव दिखा और सेंसेक्स, निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। आज मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में ऊपर से बिकवाली आई। निफ्टी बैंक, IT इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। वहीं तेल-गैस, PSE, एनर्जी शेयरों में गिरावट रही। मेटल, ऑटो, रियल्टी शेयरों में दबाव रहा जबकि FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेसेक्स 398.13 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 81,523.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 122.65 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 24,918.45 के स्तर पर बंद हुआ।

Prism Johnson | CMP: Rs 227.80 | प्रिज्म जॉनसन का शेयर 11 सितंबर को 9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 11 सितंबर को कंपनी के 7 करोड़ से भी ज्यादा शेयरों में ट्रांजैक्शन देखने को मिला, जबकि इसका एक महीने का ट्रेडिंग वॉल्यूम 37 लाख शेयर है।

Century Textiles and Industries | CMP: Rs 2,600 | नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर 7 फीसदी से अधिक बढ़कर 2,689 रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गय। आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। स्टॉक में उछाल तब आया जब आदित्य बिड़ला समूह के स्वामित्व वाली कंपनी ने वाडिया समूह के चेयरमैन नुस्ली वाडिया से मुंबई के वर्ली में लगभग 10 एकड़ जमीन 1,100 करोड़ रुपये में हासिल कर लिए।

Suzlon Energy | CMP: Rs 81.95 | Tसुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज 11 सितंबर को लगातार तीसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा। इसस तेजी के पीछे 2 कारण बताए जा रहे हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने हाल ही में स्टॉक पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग को दोहराया है। वहीं कंपनी को NTPC की सहयोगी फर्म NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से देश का अबतक का सबसे बड़ा विंड एनर्जी ऑर्डर मिला है। इन दोनों खबरों के चलते सुजलॉन एनर्जी के शेयर पिछले 3 दिनों से रॉकेट बने हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें