Gainers & Losers: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। PSE, तेल-गैस, एनर्जी इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले जबकि बैंकिंग, ऑटो, FMCG शेयरों में बिकवाली रही। वहीं IT, रियल्टी, मेटल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स 1017.23 अंक यानी 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,183.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 292.98 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,852.15 के स्तर पर बंद हुआ।
