Tata Group Stocks: टाटा संस के चेयरमैन की पुनर्नियुक्ति पर मचे घमासान से बाजार नाखुश दिख रहा है। आज के कारोबारी सत्र में टाटा ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। TCS और टाटा मोटर्स PV करीब 3 फीसदी गिरे हैं। टाटा केमिकल पर 8 फीसदी की तगड़ी मार पड़ी है। इस ग्रुप के दूसरे शेयरों पर भी अच्छा खासा दबाव देखने को मिल रहा है। एन चंद्रशेखरन की फिर नियुक्ति पर नोएल टाटा ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनकी नियुक्ति के लिए बोर्ड की मंजूरी गैरकानूनी है
