Trading Ideas : बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का मोमेंटम देखने को मिल रहा है। आज कच्चे तेल और US बॉन्ड यील्ड में नरमी से सेंटिमेंट अच्छे हुए हैं। निफ्टी 23300 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी 56250 करीब है। मिडकैप और स्मॉलकैप में लगातार दूसरे दिन अच्छा एक्शन देखने को मिल रहा है। कच्चा तेल 104 डॉलर के नीचे आ गया है।
टाटा संस के चेयरमैन की नियुक्ति पर मचे घमासान से बाजार नाखुश है। टाटा ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट आई है। TCS और टाटा मोटर्स PV करीब तीन परसेंट फिसले हैं। टाटा केमिकल पर 8 परसेंट की तगड़ी मार पड़ी है। दूसरे शेयरों पर भी अच्छा खासा दबाव है। एन चंद्रशेखरन की फिर नियुक्ति पर नोएल टाटा ने आपत्ति जताई है और कहा है कि बोर्ड की मंजूरी गैरकानूनी है।
डिफेंस,रियल्टी और मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा एक्शन है। तीनों इंडेक्स 1 से 2 परसेंट मजबूत दिख रहे हैं। कैपिटल मार्केट और फार्मा में भी खरीदारी आई है। लेकिन IT सेक्टर आज का इकलौता लूजर है।
अमेरिका में चिप रैली से पावर शेयरों में जोश आ गया है। हिताची एनर्जी कमाल कर रहा है। यह करीब 2 परसेंट मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। उधर सीमेंस, CG पावर, GE वर्नोवा, कमिंस में भी शानदार खरीदारी आई है।
JM फाइनेंशियल सर्विसेज में टेक्निकल रिसर्च हेड जय मेहता का कहना है कि अगस्त सीरीज़ में शुरू हुई और सितंबर के मध्य तक चली भारी गिरावट के बाद, निफ्टी को 23,100 के लेवल के आसपास कुछ समय के लिए सपोर्ट मिला। मंगलवार के सेशन में इसने एक मज़बूत बेयरिश मारुबोज़ू कैंडल बनाई,जिसके निचले स्तर को पिछले दो सेशन में तोड़ा नहीं गया है। कुल मिलाकर, मार्केट का रुख अभी भी नेगेटिव बना हुआ है।
निफ्टी शॉर्ट,मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है,जो इसमें अंदरूनी कमजोरी दिखाता है। 23,080–23,000 के जोन में तत्काल और मज़बूत सपोर्ट है। जब तक यह लेवल बना रहता है, तब तक थोड़ी उछाल की संभावना है,क्योंकि शॉर्ट-टर्म इंडिकेटर ओवरसोल्ड जोन में हैं। ऊपर की तरफ, 23,410, 23,640 और 23,850 पर रेजिस्टेंस है।
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए जय मेहता ने कहा कि बैंक निफ्टी जो पहले निफ्टी के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में था,अब कमजोर पड़ रहा है। अभी का सेटअप न्यूट्रल से लेकर थोड़ा मंदी वाला (mildly bearish) है। यह इंडेक्स शॉर्ट,मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 55,500 के आसपास है। जब तक यह सपोर्ट बना रहता है,तब तक रुख न्यूट्रल से थोड़ा मंदी वाला रहेगा। अगर यह 55,500 के नीचे जाता है तो और बिकवाली का दबाव बन सकता है और यह 54,700–54,400 के निचले स्तर तक जा सकता है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए 23366-23410 पर पहला रेजिस्टेंस और 23473-23519-23586 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए 23123-23171 पर पहला बेस और 23021-23070 पर बड़ा बेस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 56531-56758 पर पहला रेजिस्टेंस और 56890-57050-57261 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके लिए 55855-56030 पर पहला बेस और 55512-55668 पर बड़ा बेस है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते। इनकी गोदरेज कंज्यूमर्स के फ्यूचर्स में 860 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,900 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं,इंडस टॉवर के फ्यूचर्स में इनकी 372 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 395-400 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।