Market View : इंडेक्स में उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम, इस फार्मा शेयर में नजर आ रहा दम

Market View : पंकज रांदड़ ने कहा कि मार्केट पर लगातार दबाव तो बना हुआ है लेकिन कल थोड़ा रिलीफ पॉइंट भी देखने मिला लेकिन दिक्कत ये रही कि बैंक निफ्टी लाल निशान में बंद होते हुए नजर आया। हालांकि निफ्टी में उछाल देखने मिला। ऐसा लगता है कि निफ्टी में एक उछाल आएगा

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View : पंकज रांदड़ ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए 56,000 के लेवल पर सपोर्ट देखने को मिलेगा। अगर यह लेवल कायम नहीं रह पाता तो बैंक निफ्टी में गिरावट बढ़ सकती है

Market View : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 150 अंक यानी 0.20% बढ़कर 74,465 पर और निफ्टी 41 अंक यानी 0.18% बढ़कर 23,311 पर पहुंच गया। सेक्टर के हिसाब से रियल्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त दिख रही है। साथ ही फार्मा,मेटल,एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर भी ऊपर चढ़े हैं। हालांकि,IT शेयरों में बाज़ार के आम रुख के विपरीत गिरावट दिख रही है और निफ्टी IT इंडेक्स लगभग 1.8% नीचे आ गया है। मिडकैप में 0.47% और स्मॉलकैप में 0.77% की बढ़त हुई है। जबकि इंडिया VIX में 1.06% की गिरावट दर्ज की गई है।

निफ्टी पर राय

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि मार्केट पर लगातार दबाव तो बना हुआ है लेकिन कल थोड़ा रिलीफ पॉइंट भी देखने मिला लेकिन दिक्कत ये रही कि बैंक निफ्टी लाल निशान में बंद होते हुए नजर आया। हालांकि निफ्टी में उछाल देखने मिला। ऐसा लगता है कि निफ्टी में एक उछाल आएगा। लेकिन इस उछाल में सेल ऑन द राइज़ ही सबसे बेहतर स्ट्रेटेजी होगी। चुनिंदा स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। यह इंडेक्स स्पेसिफिक मार्केट नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक निफ्टी फ्यूचर्स 23,200 के ऊपर है तब तक घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, अगर निफ्टी 23,200 के लेवल को बचाने में कामयाब नहीं रहता तो इसमें 23,000 और 22,900 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।


बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी की बात करें तो इसके लिए 56,000 के लेवल पर सपोर्ट देखने को मिलेगा। अगर यह लेवल कायम नहीं रह पाता तो बैंक निफ्टी में गिरावट बढ़ सकती है और यह 300 अंक तक टूट सकता। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 56550 पर रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर जाने पर बैंक निफ्टी 53,200 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की जा सकती।

पंकज रांदड़ की टॉप पिक

अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि कल दिन भर डॉक्टर रेड्डीज का शेयर काफी सुर्खियों में रहा और 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। इसके फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह रहेगी। इसका चार्ट काफी अच्छा दिख रहा है। लोअर टाइम फ्रेम पर स्टॉक सारे मूविंग एवरेजेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। आरएसआई पॉजिटिव डायवर्जन दिखा रहा है। इसमें 1170-1172 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह रहेगी। 1150 का एक स्टॉप लॉस मेंटेन करना होगा। ऊपरी लेवल पर टारगेट 1215 रुपए हो सकता है।

Trading Plan : बाजार में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग की उम्मीद, निफ्टी-बैंक निफ्टी फिर से छू सकते हैं गुरुवार का हाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।