Get App

LIC Q2 Results: सरकारी बीमा कंपनी को ₹12076 करोड़ का नेट प्रॉफिट, शेयरों पर रहेगी नजर

LIC Q2 Results: सरकारी बीमा कंपनी LIC का सितंबर तिमाही में मुनाफा 20% बढ़ा है। कंपनी की कुल आय और नेट प्रीमियम इनकम में भी तेजी आई। हालांकि, फर्स्ट ईयर प्रीमियम में गिरावट रही। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 8:28 PM
LIC Q2 Results: सरकारी बीमा कंपनी को ₹12076 करोड़ का नेट प्रॉफिट, शेयरों पर रहेगी नजर
LIC का शेयर गुरुवार को 0.34% की गिरावट के साथ 408.10 रुपये पर बंद हुआ।

LIC Q2 Results: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20% की बढ़कर ₹12,076 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में प्रॉफिट ₹10,053 करोड़ था।

सरकारी बीमा कंपनी की कुल आय भी बढ़कर ₹2,62,739 करोड़ हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹2,39,614 करोड़ थी।

नेट प्रीमियम इनकम में 16% की बढ़ोतरी

LIC की नेट प्रीमियम इनकम सितंबर तिमाही में बढ़कर ₹1,47,018 करोड़ हो गई। पिछले साल की समान अवधि में यह ₹1,26,479 करोड़ थी। वहीं, रिन्यूअल प्रीमियम भी बढ़कर ₹68,375 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹64,996 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें