Nazara Shares: ₹1120 के जीएसटी नोटिस पर 8% टूटे शेयर, फिर इस खुलासे पर तेज रिकवरी

Nazara Tech Shares: गेमिंग कंपनी नजारा टेक की दो सब्सिडयिरीज को 1120 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस भेजा है। इसके चलते शेयर 8 फीसदी से अधिक टूट गए। हालांकि कंपनी ने इस जानकारी के साथ-साथ एक और खुलासा किया है, जिसने शेयरों को अच्छा सपोर्ट किया। इसके चलते शेयरों में तेज रिकवरी हुई। हालांकि अभी भी यह रेड जोन में है। जानिए क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Jul 18, 2024 पर 1:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nazara Tech की जिन दो सब्सिडियरीज को नोटिस भेजा गया है, उसमें कंपनी के मुताबिक जीएसटी का कैलकुलेशन ग्रॉस गेमिंग रेवेन्यू की बजाय पूरे बेटिंग अमाउंट पर जीएसटी कैलकुलेट की गई है।

Nazara Tech Shares: नजारा टेक के शेयरों में आज भारी उतार-चढ़ाव का रुझान दिखा। पहले तो इसकी दो सब्सिडियरी को जीएसटी नोटिस पर शेयर 8 फीसदी से अधिक टूट गए। फिर जब कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इनके कारोबार की नजारा के कारोबार में हिस्सेदारी का खुलासा किया तो इसके शेयरों में ताबड़तोड़ रिकवरी हुई। हालांकि अभी यह रेड जोन में है लेकिन यह ग्रीन जोन में भी पहुंच गया था। फिलहाल BSE पर यह 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 914.85 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 8.40 फीसदी टूटकर 845.65 रुपये तक टूट गया था और इस भाव से रिकवर होकर यह 932.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया था।

Nazara Tech की सब्सिडियरी को क्यों मिला GST नोटिस

नजारा टेक की दो सब्सिडियरीज- ओपनप्ले टेक्नोलॉजीज (Openplay Technologies) और हालाप्ले टेक्नोलॉजीज (Halaplay Technologies) को करीब 1120 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है। ओपनप्ले टेक को कोलकाता के डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने 845.72 करोड़ रुपये और हालाप्ले टेक को 274.21 करोड़ रुपये की देनदारी के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। ये नोटिस 2017-18 से 2022-23 की अवधि के लिए है। कंपनी ने इसकी जानकारी नियामकीय फाइलिंग में दी है। यह


नजारा टेक के किस जवाब से शेयरों को मिला सपोर्ट?

नजारा की जिन दो सब्सिडियरीज को नोटिस भेजा गया है, उसमें कंपनी के मुताबिक जीएसटी का कैलकुलेशन ग्रॉस गेमिंग रेवेन्यू की बजाय पूरे बेटिंग अमाउंट पर जीएसटी कैलकुलेट की गई है। अब इस मामले में दोनों सब्सिडियरीज लीगल और टैक्स एडवाइजर्स से सलाह ले रही हैं। कंपनी का कहना है कि दोनों ही नोटिस उसी मामले से जुड़ा है, जिससे गेमिंग इंडस्ट्री इस समय जूझ रही है। इन दोनों सब्सिडियरीज की नजारा के कारोबार में हिस्सेदारी 2 फीसदी से कम ही है। मार्च 2024 तिमाही के नतीजे के मुताबिक नजारा टेक के रेवेन्यू में इनकी हिस्सेदारी 2 फीसदी से कम और मुनाफे में 1 फीसदी से कम है।

Bajaj Auto Shares: बेहतर नतीजे के बावजूद ढह गए शेयर,  ब्रोकरेज के बेयरेश रुझान ने बढ़ाई बिकवाली

Google Maps Pricing: ओला को टक्कर देने की तैयारी, गूगल मैप्स के इस्तेमाल पर डेवलपर्स को मिलेगा 90% तक डिस्काउंट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।