Ganesh Green Bharat की शेयर बाजार में धांसू शुरुआत, शेयर 90% प्रीमियम पर लिस्ट

Ganesh Green Bharat IPO कुल 229.92 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह 5 जुलाई को खुला और 9 जुलाई को क्लोज हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 154.50 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 470.44 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 176.88 गुना भरा। गणेश ग्रीन भारत की शुरुआत 2016 में हुई थी

अपडेटेड Jul 12, 2024 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
IPO के बाद प्रमोटर्स की Ganesh Green Bharat में हिस्सेदारी 100 प्रतिशत से घटकर 73.42 प्रतिशत पर आ गई।

इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस कंपनी Ganesh Green Bharat की 12 जुलाई को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई। शेयर NSE SME पर IPO के अपर प्राइस बैंड 190 रुपये से 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 361 रुपये पर लिस्ट हुआ। लिस्ट होने के तुरंत बाद शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और 379.05 रुपये पर अपर सर्किट लग गया।

125.23 करोड़ रुपये का Ganesh Green Bharat IPO 5 जुलाई को खुला था और 9 जुलाई को बंद हुआ। कंपनी ने इश्यू में 65.91 लाख नए शेयर जारी किए। IPO कुल 229.92 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 154.50 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 470.44 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 176.88 गुना भरा।

क्या करती है Ganesh Green Bharat


2016 में शुरू हुई Ganesh Green Bharat Limited विभिन्न सरकारी निकायों को सोलर और इलेक्ट्रिकल सामान और सर्विसेज की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग समेत कई सर्विसेज की पेशकश करती है। कंपनी के प्रमोटर केतनभाई नरसिंहभाई पटेल, राजेंद्रकुमार न​रसिंहभाई पटेल, नीरवकुमार सुरेशभाई पटेल और शिल्पाबेन केतनभाई पटेल हैं। आईपीओ के बाद प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 100 प्रतिशत से घटकर 73.42 प्रतिशत पर आ गई।

Effwa Infra and Research ने कराया बंपर मुनाफा, 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद शेयर में अपर सर्किट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।