इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस कंपनी Ganesh Green Bharat की 12 जुलाई को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई। शेयर NSE SME पर IPO के अपर प्राइस बैंड 190 रुपये से 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 361 रुपये पर लिस्ट हुआ। लिस्ट होने के तुरंत बाद शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और 379.05 रुपये पर अपर सर्किट लग गया।
