Get App

Ganpati Special : गणपति आए रिटर्न लाए, क्या गणेश उत्सव के दौरान चढ़ेगा बाजार?

Ganpati Special : साल 2023 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 0.93 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 2.34 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। साल 2022 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 1.46 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 1.46 फीसदी रिटर्न दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2025 पर 3:37 PM
Ganpati Special : गणपति आए रिटर्न लाए, क्या गणेश उत्सव के दौरान चढ़ेगा बाजार?
अक्सर उत्सव के पहले हफ्ते में बाजार की दिशा साफ नहीं रही है। उत्सव के पहले हफ्ते में 3 बार बाजार सपाट रहा है

Ganpati Special : अगर आज आप ट्रंप टैरिफ से दुखी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अच्छी खबर ये है कि कल से दस दिनों तक गणेश उत्सव की धूम रहेगी। इस दौरान बाजार के रिटर्न पॉजिटिव रहते हैं। बाजार की चाल पर कुछ दिलचस्प आंकड़ों के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि गणेश उत्सव के बाद बाजार में रिटर्न अक्सर अच्छा रहता है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2024 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 1.79 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 4.02 फीसदी रिटर्न दिया था।

साल 2023 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 0.93 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 2.34 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। साल 2022 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 1.46 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 1.46 फीसदी रिटर्न दिया था। साल 2021 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 0.24 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 2.88 फीसदी रिटर्न दिया था। साल 2020 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 0.69 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 0.97 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था।

2019 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 2.2 फीसदी रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 0.18 फीसदी रिटर्न दिया था। साल 2018 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 3.23 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 5.08 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। साल 2017 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने सपाट रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 0.94 फीसदी रिटर्न दिया था। साल 2016 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 2.42 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 1.87 फीसदी निगेटव रिटर्न दिया था।

साल 2015 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 2.33 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 1.72 फीसदी रिटर्न दिया था। साल 2014 में गणेश उत्सव के 1 हफ्ते बाद बाजार ने 0.2 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था। वहीं, 2 हफ्ते बाद इसने 0.77 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें